Nora Fatehi ने फैन को कसकर लगाया गले, ढेर सारी बातें कर बार-बार दीं झप्पी

Nora Fatehi Meet Special Fan: नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा को अपने फैन से मुलाकात करते और उसे गले से लगाते हुए देखा जा सकता है। नोरा को अचानक किस पर इतना प्यार आ गया है कि वो उस शख्स को हग कर रही है वो भी बार-बार चलिए देखते हैं।

Nora Fatehi Meet Special Fan

Nora Fatehi ने किसे लगाया गले? वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

Nora Fatehi Meet Special Fan: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) की दीवानगी यूं तो पूरी दुनिया में देखने को मिलती है लेकिन अब उनका एक स्पेशल फैन सामने आया है। अपनी बेली डांसिंग और खूबसूरती से नोरा फतेही सभी पर जादू चला चुकी हैं। खासकर लड़के नोरा के पीछे पागल हैं। हर कोई उनकी बस एक झलक पाने और उन्हें करीब से देखने के लिए तरसता है। अब उनके एक फैन का ऐसा ही सपना सच हो गया है। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा अपने एक स्पेशल फैन से मिलती हुई नजर आ रही हैं।

नोरा ने ली खास फैन से मुलाकात

इस वीडियो में नोरा फतेही अपने इस फैन को झप्पियां देते हुए नजर आ रही हैं। अगर ये सुनकर आपका भी दिल जोर से धक-धक करने लगा है कि वो लकी शख्स कौन है जिसे नोरा सामने से आकर गले से लगा रही हैं तो ये आपको वीडियो देखकर ही समझ आएगा। इस वीडियो में नोरा अपने एक क्यूट फैन को उसका ड्रीम मोमेंट दे रही हैं। अब ये नजारा सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। लोग नोरा की तारीफ करते भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

लिटिल फैन को नोरा ने लगाया गले

दरअसल, अब उनके से मिले एक क्यूट लिटिल बच्ची आई है। हाथ में कार्ड लिए इस बच्ची की आंखों में नोरा को देख जो चमक आई है वो देखकर ही पता लग रहा है कि वो नोरा को कितना पसंद करती है। ये बच्ची पहले तो नोरा को देख फ्रीज हो जाती है और फिर खुशी-खुशी एक्ट्रेस को गले लगाती है। नोरा भी बड़ी ही दरियादिली से इस लड़की को हग करती हैं। इतना ही नहीं गले लगाने और प्यार लुटाने के बाद नोरा उसे अंदर लेकर जाती हैं और उससे ढेर सारी बातें भी करती हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस का स्वीट बिहेवियर पर फैंस हुए फिदा

नोरा बड़े ही प्यार से इस लड़की का दिया हुआ कार्ड भी पढ़ती हैं और इसकी तारीफ करते हुए एक बार फिर उस बच्ची को जोर से गले लगा लेती हैं। नोरा और उनकी इस क्यूट लिटिल फैन का ये खूबसूरत मोमेंट कैमरे में कैप्चर हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस बच्ची के साथ एक्ट्रेस का ये प्यार भरा बर्ताव देख अब लोग नोरा की तारीफ करते नहीं थक रहे। अब फैंस सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के स्वीट और हंबल नेचर पर प्यार लुटा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ