Nick Jonas Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने एक्टिंग और हुस्न का जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर बधाई दी।
वहीं, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी अपनी वाइफ के लिए स्पेशल पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं, अब निक का ये पोस्ट खूब वायरल भी हो रहा है।
Nick Jonas ने शेयर किया खास पोस्ट
बता दें कि प्रियंका के जन्मदिन के खास मौके पर निक ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें दोनों कडल करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही निक ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘मुझे तुम्हें मनाना अच्छा लगता है, हैप्पी बर्थडे माई लव।’ वहीं, जैसे ही निक ने प्रियंका के लिए ये पोस्ट किया, तो फैंस ने भी इसपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। फैंस ने दोनों के लिए प्यार भरे मैसेज लिखे और देसी गर्ल को जन्मदिन की खूब बधाइयां भी दी है।
खूब वायरल हो रहा निक का पोस्ट
निक द्वारा शेयर की गई फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों याच पर बैठे हुए हैं और उन्होंने प्रियंका को हग कर रखा है। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका केक काटती हुई दिख रही है। साथ ही इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक जंपसूट पहने नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस की खुशी साफ दिख रही है।
प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट
वहीं, अब अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार सिटाडेल में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही जॉन सीना के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही अगर बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने फिल्म को अब मना कर दिया है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
23 mins agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines