Netflix Top 5 Movie: हॉरर और जासूसी फिल्में देखने का एक अलग ही मजा होता है। थोड़ा सा डर थोड़ी सी घबराहट और बहुत सारा मजा यही तो है भूतिया फिल्मों की खासियत। सिनेमाघरों में स्त्री 2 से लेकर भूल भुलैया 3 तक ने लोगों को खूब डराया और हंसाया भी। वहीं जासूसी फिल्में एक अलग ही फील देती है। इन फिल्मों को देखने अगर एक बार बैठ जाओ तो सीट से उठने का मन ही नहीं करता। अगर आप भी हॉरर-स्पाई फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ट्रेंड कर रही फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप दिसंबर की कड़कड़ाती ठंड में घर बैठे देख सकते हैं।
1. ‘जाने जान’
करीना कपूर खान की फिल्म जाने जान एक ऐसी ही स्पाई-थ्रिलर मूवी है जिसे देखने में एक अलग ही मजा है। इस फिल्म में करीना कपूर की शानदार एक्टिंग देखने को मिली है। एक एक मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है जो खुद को एक हत्या के रहस्य में घिरा हुआ पाते हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal का डबल फेस एक्सपोज, Eisha ने तोड़ा कानून तो बोले-इतना चलता है
2. ‘तलाश’
इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी ने काम किया है। फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये एक स्पाई -थ्रिलर फिल्म है जो फैमिली के साथ देखी जा सकती है।
3. ‘हिट: द फर्स्ट केस’
राजकुमार राव की फिल्म ‘हिट: द फर्स्ट केस’ भी एक एक्शन क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इसमें राजकुमार के साथ लीड रोल में सान्या मल्होत्रा भी हैं। ये कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो शहर से गायब हो जाती है। इसे ढूंढने का जिम्मा राजकुमार राव का होता है और उसी दौरान उनके साथ अजीब सी घटनाएं होती हैं।
4. ‘अंडर पेरिस’
अब आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ‘अंडर पेरिस’ एक अच्छा ऑप्शन है। ये हॉलीवुड मूवी है जिसमें डर के साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक बार तो देखना बनता ही है। हां इसे देखने से पहले थोडा दिल को पक्का जरूर कर लें।
5. ‘कैरी ऑन’
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म का एक अलग ही लेवल होता है। घर बैठ हॉरर फिल्म का मजा लेना है तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस मूवी को एक बार देख लें। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि टॉप 10 की लिस्ट में इसका नाम शामिल है। अब कुछ तो खास होगा ही जो ये लिस्ट में शामिल है।
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे महंगी फिल्म जो आज तक रिलीज नहीं, केवल ट्रेलर आया, मेकर्स को लगा चूना
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines