Mandala Murders: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इस वेब सीरीज में आपको थ्रिल से लेकर सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी इसके छोटे-छोटे क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं सीरीज के किरदारों ने भी वेब सीरीज में जान डाल दी। वाणी कपूर, सुरवीन चावला और श्रिया पिलगांवकर की इस सीरीज में एक किरदार ऐसा है जो सब पर भारी पड़ गया। वो कोई और नहीं बल्कि विक्रम सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव राज सिंह हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन हैं और किन-किन सीरीज में नजर आ चुके हैं?
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार्स की बेटी होकर भी Shriya Pilgaonkar ने झेला स्ट्रगल, Mandala Murders ने चमकाई किस्मत
सीरीज में छाए वैभव
वैभव राज सिंह ने इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में दिल्ली पुलिस के सस्पेंड इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का किरदार निभाया है। वहीं सीरीज में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए हैं। वाणी कपूर और सुरवीन चावला जैसी एक्ट्रेस को भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से पीछे छोड़ दिया। ‘मंडला मर्डर्स’ के बाद से वैभव के चर्चे सोशल मीडिया पर तेज हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वैभव इससे पहले फेमस मूवीज और सीरीज में छा चुके हैं।
कौन हैं वैभव राज सिंह?
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले वैभव ने ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की। वैभव ने शॉर्ट फिल्मों ‘व्हाइट शर्ट’ और ‘लव नॉट एट फर्स्ट साइट’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘इनसाइड ऐज’, ‘माई’ और ‘गुड-बैड गर्ल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया लेकिन इनसे उन्हें पहचान नहीं मिली।
इस सीरीज से मिली पहचान
वैभव को असली पहचान ‘गुल्लक’ सीरीज से मिली। इस सीरीज में उन्होंने ‘अन्नू’ का किरदार निभाया था जो फैंस के दिल को भा गया। इसके दूसरे सीजन को भी उतना ही प्यार मिला जितना कि पहले सीजन को मिला था। इस सीरीज में वैभव के साथ जमील खान और गीतांजलि कुलकर्णी भी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं जमील खान तो वैभव के साथ ‘मंडला मर्डर्स’ में भी साथ ही दिखाई दिए। फैंस को उनका रियूनियन काफी पसंद भी आया।
यह भी पढ़ें: Mandala Murders नेटफ्लिक्स पर आते ही बनी नंबर वन, 3 कारणों से सीरीज को न करें अनदेखा
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
28 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines