हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आर्टिस्ट मर्यादा में रहे और जनता?' नेहा कक्कड़ की ट्रोलिंग के बाद टोनी कक्कड़ ने क्रिप्टिक पोस्ट में उठाए सवाल

नेहा कक्कड़ को मिल रही हेट के बीच अब सिंगर टोनी कक्कड़ का पोस्ट वायरल हो गया है। टोनी कक्कड़ ने जनता से सवाल किए हैं। उनके क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Neha Kakkar Tony Kakkar file photo

हाल ही में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान नेहा कक्कड़ 3 घंटे लेट पहुंची थीं। इसके बाद सिंगर स्टेज पर ही रोने-धोने लगीं और उन्होंने अपने फैंस से माफी तक मांगी। हालांकि, फिर भी नेहा पर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। कॉन्सर्ट में ही लोगों ने नेहा कक्कड़ के वापस जाने के नारे लगाए और सोशल मीडिया पर भी उन्हें फटकार लगाई।

नेहा कक्कड़ ने लिखे क्रिप्टिक पोस्ट

अब इन सबके बीच नेहा कक्कड़ के भाई यानी सिंगर टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक नोट शेयर कर दिए हैं। टोनी कक्कड़ ने अब अपने पोस्ट में कुछ सवाल उठाए हैं। उनके पोस्ट अब फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से टोनी ने एक के बाद एक 2 पोस्ट शेयर किए। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा है कि ‘एक सवाल है… किसी के लिए नहीं है… बस सवाल है… काल्पनिक रूप से।’

कंट्रोवर्सी के बीच टोनी कक्कड़ ने पूछा कौन दोषी?

उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘मान लीजिए कि मैं आपको एक इवेंट के लिए अपने शहर में इन्वाइट करता हूं और सभी अरेंजमेंट्स की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं- आपके होटल, कार, एयरपोर्ट से पिकअप और टिकटों की बुकिंग। अब, इमेजिन कीजिए कि आप वहां पहुंचते हैं और पता चलता है कि कुछ भी बुक नहीं किया गया है। एयरपोर्ट पर कोई कार नहीं, कोई होटल रिजर्व नहीं और कोई टिकट नहीं है। ऐसी स्थिति में, दोषी कौन है?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या मनारा चोपड़ा के साथ चल रहा है एल्विश यादव का ‘चक्कर’? राव साहब ने तोड़ी चुप्पी

जनता से टोनी कक्कड़ ने किया सवाल

इसके बाद उन्होंने एक और क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जो आपका भी ध्यान खींचने में कामयाब हो जाएगा। टोनी कक्कड़ ने अगले पोस्ट में सवाल उठाते हुए लिखा, ‘आर्टिस्ट मर्यादा में रहे और जनता?’ अब टोनी के पोस्ट देखने के बाद लोगों ने उन्हें और नेहा को सपोर्ट किया है। लोग उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि ये पोस्ट किस बारे में है? तो वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अब खुलकर सिंगर्स के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola