Nana Patekar On Badshah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के मंच पर पहुंचे। यह पहली बार था जब एक्टर किसी सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर गेस्ट नजर आए थे, जिसका प्रोमो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोमो में नाना रैपर बादशाह के रैप का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जज और प्रतियोगियों के सामने बादशाह के रैप का मजाक उड़ाया। यही नहीं उन्हें लाइव शो में परफॉर्म करने का चैलेंज तक दे डाला। अपना मजाक उड़ता हुआ देख बादशाह का भी चेहरा उतर गया।
नाना पाटेकर ने बंद की बोलती
बता दें कि सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में नाना पाटेकर शो में बतौर गेस्ट शामिल होने पहुंचे हैं। दरअसल, अभिनेता अपनी फिल्म ‘वनवास’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। उनके अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और अनिल शर्मा भी इस शो का हिस्सा बने। इस दौरान नाना पाटेकर ने रैपर का सभी के सामने मजाक उड़ा डाला। उन्होंने बादशाह से कहा कि वह किस तरह से रैप करते हैं यह उन्होंने कभी सुना ही नहीं है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora का डांस देख क्यों भड़कीं गीता कपूर? सरेआम दे डाली धमकी!
यहां देखें वायरल प्रोमो
वायरल प्रोमो में आप देख सकते हैं कि एक प्रतियोगी की मां शो के जज बादशाह से सवाल पूछती हैं कि वह जो रैप करते हैं, वो कैसे कर लेते हैं? जैसे ही रैपर जवाब देने चले तो नाना पाटेकर ने उनकी बात को काटते हुए कहा, ‘मैंने तुझे कभी सुना नहीं है बेटा, किस तरह से होता है वो?’ अभिनेता के इस सवाल पर बादशाह कहते हैं, ‘जैसे आप अभी आए और मुझसे बहुत प्यार से मिले। अगर आप सुन लेते तो शायद नहीं मिलते।’ रैपर का जवाब सुनकर नाना पाटेकर अजीब सा एक्सप्रेशन देते हैं, जिसके बाद सिंगर की बोलती बंद हो जाती है।
यूजर्स भी दे रहे रिएक्शन
दोनों का यह वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘इसे तो फालतू में शो पर रखा है। यह किसी भी काम का नहीं है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हनी सिंह को सुनना चाहिए, ये फालतू का है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘नाना से पंगा नहीं लेना।’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘लगता है कि हनी गैंग के लोग हैं यह।’ इस तरह यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब बादशाह की रैप का मजाक उड़ा हो। इससे पहले बादशाह ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ एक लाइव वीडियो रखा था। उस दौरान बादशाह ने गुरु रविशंकर को भगवान शिव से जुड़ा एक रैप सॉन्ग सुनाया था। रैप सुनने के बाद रवि शंकर ने रैपर से कहा था कि उन्होंने जो लाइनें अभी सुनाई हैं, अब वह उसे गाकर सुनाएं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इस वजह से लोगों ने रैपर को काफी ट्रोल भी किया था।
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
13 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
22 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
38 mins agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
47 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
49 mins ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
50 mins agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines