---विज्ञापन---

Malaika Arora का डांस देख क्यों भड़कीं गीता कपूर? सरेआम दे डाली धमकी!

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस रियलिटी शो का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रेमो डिसूजा के साथ उनके डांस को देख गीता कपूर भड़क गई हैं।

---विज्ञापन---

Malaika Arora Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद हाल ही में मलाइका एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुईं। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि उनकी जिंदगी में शायद नए प्यार की एंट्री हो गई है। खैर यह मिस्ट्री बॉय कौन है, यह तो नहीं पता चल पाया लेकिन फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो रियलिटी शो का है, जहां उनका डांस देखने के बाद शो की जज गीता कपूर भड़क गईं।

डांस शो पर पहुंची मलाइका

दरअसल, मलाइका अरोड़ा हाल ही में नए डांस रियलिटी शो ‘IBD Vs SD चैंपियन्स का टशन’ के मंच पर पहुंची। इस शो के जज रेमो और गीता कपूर हैं। मलाइका ने हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका और रेमो डिसूजा को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Heeramandi 2 पर बड़ा अपडेट, मनीषा कोइराला ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

---विज्ञापन---

रेमो डिसूजा के साथ किया डांस

वीडियो में मलाइका और रेमो एक्ट्रेस नोरा फतेही के गाने ‘हाय रे गर्मी’ पर डांस कर रहे हैं। दोनों की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके अलावा मलाइका ने नोरा का हुक स्टेप भी हूबहू कॉपी किया। दोनों के डांस को देखकर गीता कपूर काफी भड़क गईं। उन्होंने स्टेज पर ही मलाइका और रेमो के डांस पर कमेंट करते हुए उनकी क्लास लगा दी।

---विज्ञापन---

दोनों की केमिस्ट्री से जल गईं गीता

गीता कपूर धमकी देते हुए कहती हैं, ‘ज्यादा हो रहा है अभी। दिल को मेरे बहुत जोर से लगी है। मजाक का जवाब अब हम सीरियसली देंगे।’ गीता कपूर का ऐसा रिएक्शन देखने के बाद मलाइका अरोड़ा शॉक्ड हो जाती हैं। वहीं रेमो भी चुप हो जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी गीता के इस रिएक्शन से काफी हैरान हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह एक प्रैंक है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर पहले एक डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में बतौर जज दिखाई दे चुके हैं। शो में टेरेंस लुईस भी जज थे। इस दौरान टेरेंस और मलाइका को कई बार हॉट परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया था। वहीं अब रेमो डिसूजा के साथ उनकी आग लगा देने वाली डांस परफॉर्मेंस को देखकर फैंस फुल एपिसोड देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

First published on: Nov 28, 2024 09:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola