Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

बेटे की मौत से सदमे में चले गए थे Nana Patekar, #MeeToo पर भी ‘क्रांतिवीर’ ने तोड़ी चुप्पी

Nana Patekar Get Emotional: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अपने बेटे की मौत पर बात करते हुए इमोशनल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने #MeToo के तहत लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Jun 23, 2024 08:00
Nana Patekar Get Emotional
Nana Patekar Get Emotional.

Nana Patekar Get Emotional: बॉलीवुड के ‘क्रांतिवीर’ एक्टर नाना पाटेकर इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से एक हैं, जो जब-जब पर्दे पर आए अपनी उम्दा एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ गए। एक्टिंग में उनकी पकड़ जितनी अच्छी रही थी, असल जिंदगी में उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ गया। हाल ही में एक्टर इमोशनल हो गए जब उन्होंने अपने बेटे की मौत का किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगे #MeToo के तहत लगे आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी। जाहिर है कि एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पर #MeToo कैंपेन के तहत कई संगीन आरोप लगाए थे।

बेटे की मौत से टूट गए थे एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे की दुखद मौत पर बात की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जन्म के समय से ही कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहा था। वो बीमार रहता था। एक्टर ने कहा, ‘मेरे बेटे की एक आंख में दिक्कत थी। मैंने जब पहली बार उसे देखा तो मुझे बहुत घृणा हुई कि लोग उसे देखेंगे तो क्या सोचेंगे? लोग बोलेंगे कि नाना का बेटा कैसा है?’

---विज्ञापन---

ढाई साल में हो गई थी मौत

नाना पाटेकर ने कहा, ‘मैंने अपने बेटे का नाम क्रोधी ऋषि के नाम पर दुर्वासा रखा था। मैंने उसके जन्म पर नहीं सोचा कि मेरा बच्चा कैसा महसूस कर रहा है, उसे कितनी दिक्कत हो रही है। मुझे बस लग रहा था कि लोग मेरे बच्चे के बारे में क्या कहेंगे। मैंने उसके साथ ढाई साल बिताए इसके बाद मैंने अपने बेटे को खो दिया।’ ये कहते हुए एक्टर इमोशनल हो गए।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के शो पर Kartik Aaryan की मां ने खोली बेटे की पोल, बताए 5 सीक्रेट

एक दिन में पीते थे 60 सिगरेट

उन्होंने आगे कहा, ‘बेटे की मौत के बाद मैं टूट चुका था। उस वक्त मैं बहुत सिगरेट पीने लगा था। आलम ये था कि एक दिन में मैं 60 सिगरेट पी जाता था और कोई भी बदबू की वजह से मेरी कार में नहीं बैठता था। मैं नहाते वक्त भी सिगरेट पीता था। फिर मेरी बहन ने मुझे खांसते हुए देखा और कहा कि अब तुम्हें और क्या देखना है? इसके बाद से मैंने सिगरेट को हाथ नहीं लगाया।’

#MeeToo आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की ओर से #MeeToo के तहत लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर नाना पाटेकर ने कहा, ‘मुझे पता था कि ये सब आरोप झूठे हैं, इसलिए मुझे कभी गुस्सा नहीं आया। ये बातें पुरानी हो चुकी हैं। सच क्या है लोग जानते हैं। इस पर अब बात करना बेकार है।’ बता दें कि तनुश्री दत्ता ने एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था।

First published on: Jun 23, 2024 08:00 AM

संबंधित खबरें