Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Monalisa के डेब्यू म्यूजिक वीडियो पर लोगों का क्या कहना? रिलीज होते ही हुआ वायरल

महांकुभ से वायरल हुई मोनालिसा अब एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं। मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कि इस गाने पर लोगों का क्या कहना है?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 14, 2025 18:23
Monalisa
मोनालिसा का पहला गाना रिलीज। image credit- instagram

महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा आज फिर से सुर्खियों में आ गई है। मोनालिसा एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है और उनका पहला म्यूजिक वीडियो भी आ गया है। मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ जैसे ही रिलीज हुआ, तो वायरल हो गया। इंटरनेट पर आते ही इस गाने ने धूम मचा दी और अब हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि मोनालिसा के म्यूजिक वीडियो पर लोगों का क्या कहना है?

मोनालिसा का म्यूजिक वीडियो रिलीज

मोनालिसा के म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ को उत्कर्ष सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। उत्कर्ष सिंह ने इस वीडियो में काम किया है। गाने की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इसे 70,123 व्यूज मिले चुके थे। लोगों को मोनालिसा का गाना पसंद आ रहा है और यूजर्स ने इसकी खूब तारीफ भी की है। एक यूजर ने इस गाने को सुनने और देखने के बाद कमेंट किया कि दिल को छू लेने वाला और तुम पर गर्व है। मोनालिसा तुमने कमाल कर दिया।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने की तारीफ

वहीं, दूसरे यूजर ने इस पर कहा कि गाना बहुत अच्छा है, दिलचस्प ,है मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत इंतजार किया, गाना बहुत प्यारा है, भगवान आपका भला करे। एक अन्य यूजर ने कहा कि बहुत ही सुंदर गाना है और मोनालिसा आपने बहुत अच्छा काम किया है। एक और यूजर ने कहा कि वाह अच्छा गाना है और तुम दोनों बहुत अच्छे हो। इस तरह कमेंट्स के जरिए सभी मोनालिसा और उनके गाने की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्मों में नजर आएंगी मोनालिसा

गौरतलब है कि मोनालिसा का ये पहला गाना था और इस गाने से उन्हें खूब प्यार मिला है। वहीं, मोनालिसा, सनोज मिश्रा के साथ एक फिल्म में भी काम कर रही हैं। मोनालिसा को लेकर चर्चा है कि वो ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से फिल्मों में डेब्यू करेंगी। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि मोनालिसा का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा? और अगर वो फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का हिस्सा हैं, तो ये फिल्म कब रिलीज होगी?

यह भी पढ़ें- ‘हर साल ये करना मुश्किल…’, Kirron Kher के बर्थडे पर Anupam Kher ने ये क्या कहा?

First published on: Jun 14, 2025 06:23 PM

संबंधित खबरें