Laapataa Ladies stars try ‘gajagamini’ walk: हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ रिलीज हुई थी। इस सीरीज ने जमकर सुर्खियां बटोरी और खूब चर्चा में रही। सीरीज का एक-दो सीन नहीं बल्कि कई ऐसी चीजें थी, जिन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है और उन्हीं में से एक है बिब्बोजान की ‘गजगामिनी वॉक’।
‘दीपक और जया’ ने की ‘गजगामिनी वॉक’
जी हां, अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी वॉक’ के लोग दिवाने हो गए और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने इसे करने की कोशिश भी की। हाल ही में एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो फिल्म लापता लेडीज के ‘दीपक और जया’ का है। इन दोनों ने भी बिब्बोजान को कॉपी करने की कोशिश की है, जिस पर खुद अदिति राव हैदरी ने रिएक्ट किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपक और जया का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में दोनों कूल लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में दोनों बिब्बोजान की तरह ‘गजगामिनी वॉक’ करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के हाथ में एक फूल भी नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए इस पर लिखा गया है कि कुछ नहीं भाई फूल को ढूंढने जा रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स ने की तारीफ
स्पर्श श्रीवास्तव और प्रतिभा रांटा के इस वीडियो पर अदिति राव हैदरी ने भी कमेंट किया है। जी हां, एक्ट्रेस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि बिब्बोजान सर्टिफाइड, खूब जम रहा है गाइज। वहीं, एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि स्पर्श ने तो कमाल ही कर दिया। दूसरे यूजर ने कहा कि आप दोनों ने तो कमाल ही कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या बात है। एक और यूजर ने कहा कि मजा आ गया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
लापता लेडीज ने हासिल की खूब पॉपुलैरिटी
बता दें कि स्पर्श श्रीवास्तव और प्रतिभा रांटा ने फिल्म लापता लेडीज में दीपक कुमार और जया यानी पुष्पा रानी का रोल अदा किया था। दोनों ने इस फिल्म में अपने-अपने किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। लोगों को फिल्म खूब पसंद आई। ना सिर्फ थिएटर बल्कि इस फिल्म ने ओटीटी पर भी कमाल किया और हर किसी के काम को खूब सराहा।
यह भी पढ़ें- ‘Sonu Nigam’ के एक ट्वीट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल, अयोध्या में बीजेपी की हार से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
44 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines