'Sonu Nigam' के एक ट्वीट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल, अयोध्या में बीजेपी की हार से जुड़ा है मामला

Sonu Nigam: सोशल मीडिया सिंगर सोनू निगम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। गायक ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हालांकि अब सामने आया है कि ये मामला तो कुछ और ही है और सिंगर सोनू का नाम जबरदस्ती इसमें घसीटा जा रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे पोस्ट का सच क्या है? आइए बनाते हैं…

Sonu Nigam

Sonu Nigam हुए ट्रोल

Sonu Nigam: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ भी चंद सेकंड में वायरल हो जाता है। फिर चाहे वो आम आदमी से जुड़ा मामला हो या फिर किसी सेलेब से जुड़ा ही मसला क्यों ना हो? हाल ही में लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा उलटफेर अयोध्या में देखा गया है। इस सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। जैसे ही सीट से चुनावों के नतीजे साफ हुए, तो हर कोई हैरान रह गया। साथ ही इस दौरान एक ऐसा पोस्ट इंटरनेट पर सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल बढ़ा दी और ये पोस्ट सिंगर सोनू निगम के लिए मुसीबत बन गया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

इंटरनेट पर सामने आई पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट सामने आया, जिसे इंटरनेट पर हंगामा-सा खड़ा हो गया। जी हां, सोशल मीडिया पर सोनू निगम नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया है कि जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है।शर्मनाक है अयोध्यावासियों!

Sonu Nigam

Sonu Nigam

ट्रोलर्स के निशाने पर सिंगर सोनू निगम

जैसे ही ये पोस्ट इंटरनेट पर सामने आया, तो लोगों को लगा कि ये पोस्ट मशहूर सिंगर सोनू निगम ने किया है, जो सरासर झूठ है। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट का सिंगर सोनू निगम से कोई लेना-देना नहीं है और बस एक गलतफहमी की वजह से सिंगर का नाम इसमें फंस गया। दरअसल, एक्स पर सोनू निगम नाम के जिस अकाउंट से ये पोस्ट शेयर किया गया है, वो किसी वकील का है। जी हां, इनकी यूजर आईडी @SonuNigamSingh नाम से है। हालांकि नाम एक जैसा होने की वजह से गलतफहमी हुई और सिंगर सोनू निगम का नाम जबरदस्ती इस मामले में घसीटा गया जबकि सिंगर का इससे कोई मतलब भी नहीं है।

Sonu Nigam

Sonu Nigam

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

बता दें कि एक्स पर पोस्ट करने वाले सोनू बिहार के रहने वाले हैं और पेशे से वकील है। उन्होंने अपने प्रोफाइल में लिखा है क्रिमिनल लॉयर, बिहार, भारत। हालांकि इस पर बाद में लोगों का ध्यान गया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सिंगर सोनू निगम पर फूट रहा है। एक यूजर इस पर लिखते हैं कि तुम केवल गाना गाओ राजनीति से आपका कोई लेना-देना नहीं। लोगों की छाती पर बुलडोजर चलाकर किए गए विकास को विकास नहीं कहते। दूसरे यूजर ने लिखा कि शर्मनाक नहीं, आप लोगों की समझ कम है, लोगों को विकास चाहिए लेकिन समझौता करके, जबरदस्ती किसानों की जमीन छीन लो, कोरीडोर के नाम पर घर तोड़ दो, पेड़ कटवा दो। ये बाहर के लोगों को अच्छा लगता है वहां की स्थायी जनता को नहीं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ