बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कुमार सानू पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले ही कुनिका सदानंद ने सिंगर के साथ अपने अफेयर के किस्सों के बारे में खूब बातें की थी. वहीं, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में जाने के बाद भी वह कोई ना कोई किस्सा सुना रही हैं. इन सबके बीच सिंगर की पहली और एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने उन पर तीसरी प्रेग्नेंसी में शोषण करने के आरोप लगाए. एक इंटरव्यू में उन्होंने बहुत सारी बातें शेयर की. कुमार सानू और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए. ऐसे में अब इन आरोपों की जवाबी कार्रवाई के बीच कुमार सानू ने लीगल नोटिस भेजा है.
दरअसल, आरोपों के बीच कुमार सानू ने वकील सना रईस खान के जरिए एक्स वाइफ रीटा को लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंने ऑफिशियल बयान में रीटा भट्टाचार्य को भेजे गए लीगल नोटिस के बारे में बताया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सना ने कुमार सानू के लीगल नोटिस के बारे में बताया, ’40 साल से ज्यादा कुमार सानू ने अपने संगीत में अपनी आत्मा डाली है. उन्होंने लाखों लोगों को खुशी दी है और दुनिया भर में प्यार और सम्मान बटोरा. झूठ एक पल के लिए शोर कर सकते हैं. लेकिन, एक कलाकार की विरासत को कभी मिटा नहीं सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दशहरा का फायदा उठा पाएगी ‘कांतारा चैप्टर 1’, तोड़ पाएगी ‘छावा’ और ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड?
‘किसी को सम्मान को व्यापार बनाने का अधिकार नहीं’
सना रईस खान ने आगे कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें बदनाम करने कोशिश का सामना कानून की पूरी ताकत से किया जाएगा ताकि उनकी गरिमा, विरासत और पारिवारिक सम्मान की रक्षा की जा सके.’ यही नहीं, सना ने कुमार सानू की ओर से ये भी कहा, ‘किसी भी व्यक्ति या मीडिया प्लेटफॉर्म को एक पिता के सम्मान को धूमिल करने या उसके परिवार के सम्मान को सनसनीखेज के लिए व्यापार बनाने का अधिकार नहीं है.’
यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े करने वाले विजुअल्स से क्लाइमैक्स तक, 5 प्वॉइंट्स में समझें ‘कांतारा-1’ क्यों है 2025 की दमदार फिल्म?
रीटा ने लगाए थे ये गंभीर आरोप
बहरहाल, अगर कुमार सानू पर लगाए रीटा के आरोपों की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बात करते हुए बहुत कुछ बताया था. रीटा ने दावा किया था, ‘कुमार सानू ने बच्चों को दूध नहीं दिया. उन्होंने उन्हें इलाज तक नहीं करने दिया. आपको नहीं पता इस आदमी ने मेरे बच्चों को कितना तड़पाया है. दूधवाले ने मुझे बताया कि उसे घर ना आने के लिए कहा गया था, लेकिन फिर भी वह मुझे दूध देता रहा. यही बात उस डॉक्टर के साथ भी हुई जिसने मेरे तीनों बेटों का जन्म कराया था.’ रीटा ने आगे कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऊंचाइयों के साथ ही सबसे बुरे दौर भी देखे हैं. कुमार सानू की एक्स वाइफ का दावा था कि तलाक के समय उन्हें सिर्फ 100 रुपये मिले थे और जिंदा रहने के लिए अपनी जूलरी तक बेचनी पड़ी थी.
यह भी पढ़ें: 6 फिल्में, 2 हिट और 4 फ्लॉप, जानिए कैसा रहा दशहरा पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines