Kritika Malik In Top 5 Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन अब अपने ग्रैंड फिनाले में पहुंच गया है। कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी? टॉप 4 कंटेस्टेंट्स में सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, साई केतन राव ने अपनी जगह बनाई है और कृतिका मलिक का सफर अब शो में खत्म हो चुका है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट अनिल कपूर ने एक्स कंटेस्टेंट्स से पूछा कि उनके हिसाब से टॉप 3 में किसे नहीं होना चाहिए था। ऐसे में अधिकतर लोग कृतिका मलिक का नाम लेते हैं, जिन्हें टॉप 5 में नहीं होना चाहिए था। अब हम आपको कृतिका के टॉप 4 में शामिल न होने के 5 कारण बताते हैं।
अरमान के इशारों पर चलीं कृतिका
कृतिका मलिक भले ही टॉप 5 तक आ गई हों लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि शो में उनकी पूरी जर्नी कहीं न कहीं उनके पति अरमान मलिक के इशारों पर टिकी रही। शो में न उनका अपना दिमाग कहीं चला और न उन्होंने खुद के दम पर कोई गेम खेला। वो बस अरमान की पूंछ बनकर रह गईं। यहां तक आना उनकी किस्मत और मेकर्स की मेहरबानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिनाले से कौन कब होगा आउट और कौन होंगे टॉप 2? हो गया रिवील
विशाल के कमेंट पर ओवर रिएक्ट
शो के दौरान विशाल पांडे ने कृतिका मलिक पर कमेंट किया था कि ‘भाभी अच्छी लगती हैं।’ इस मैटर पर कृतिका ने कहीं न कहीं ओवर रिएक्ट किया। यही नहीं उस वक्त वो ये भूल गईं कि उनकी विशाल के साथ शो में कितनी अच्छी बॉन्डिंग थी। एक कमेंट को उन्होंने गलत तरीके से लिया और अपने पति अरमान को विशाल को थप्पड़ मारने से भी नहीं रोका।
डबल स्टैंडर्ड देखने को मिला
शो के शुरुआत की बात करें तो विशाल पांडे से कृतिका मलिक की काफी अच्छी दोस्ती रही। इस दौरान वो कोई भी कपड़े पहनती थीं तो विशाल से पूछती थीं। इसके अलावा उन्हें यह तक कहते सुना गया कि विशाल मुझे पसंद है। वहीं जब विशाल ने कृतिका के लिए कहा तो उनका रिएक्शन अलग ही दिखाई दिया। ये उनका डबल स्टैंडर्ड ही था।
जबरदस्ती के मुद्दों में घुसना
कृतिका मलिक की जर्नी की बात की जाए तो पूरे शो में वो सिर्फ और सिर्फ विशाल पांडे की वजह से चर्चा में रही हैं। इसके अलावा उन्हें हमेशा अरमान मलिक के आसपास ही देखा गया। पूरे शो में उन्होंने सिर्फ जबरदस्ती के मुद्दों में घुसकर थोड़ी बहुत टीआरपी बटोरी। वहीं विशाल पांडे या लवकेश कटारिया जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स हैं, जो उनसे ज्यादा डिजर्विंग रहे टॉप 5 में जाने के लिए।
जिसके साथ दोस्ती वो इविक्ट
कृतिका मलिक की दोस्ती शो की शुरुआत में चंद्रिका दीक्षित के साथ रही जिसके बाद चंद्रिका बाहर हो गईं। सना सुल्तान के साथ भी ऐसा कुछ हुआ। फिर शिवानी को भी कृतिका ने नहीं छोड़ा। आखिरी वक्त में कृतिका और शिवानी की लड़ाई हो गई। बाद में शिवानी भी घर से बेघर हो गईं। किस्मत के चलते कृतिका मलिक आज टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गईं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines