Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कृतिका कामरा संग गौरव कपूर की शादी पर एक्स वाइफ ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस भी रह गए हैरान

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इसी बीच गौरव की एक्स वाइफ भी चर्चाओं में आ गई हैं. एक्स वाइफ ने गौरव और कृतिका की फोटोज पर रिएक्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 15, 2026 09:34
Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में सिंपल वेडिंग की, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहे हैं. फैंस भी कृतिका और गौरव की शादी की फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं दोनों की शादी पर गौरव कपूर की एक्स वाइफ ने भी रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. गौरव की एक्स वाइफ का रिएक्श देख फैंस भी हैरान रह गए हैं.

एक्स वाइफ ने किया रिएक्ट

गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी के बाद गौरव की एक्स वाइफ भी चर्चाओं में आ गई हैं. गौरव और कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज पर बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं. वहीं इसी बीच गौरव कपूर की एक्स वाइफ किरत भट्टल ने भी रिएक्ट किया है. किरत के कमेंट को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी की Golmaal 5 का पहला लुक रिवील, ‘लक्ष्मण’ की हुई वापसी; अजय देवगन को किसने किया KISS?

किरत का रिएक्शन वायरल

दरअसल किरत ने गौरव और कृतिका की शादी की फोटोज लाइक भी कीं और कमेंट में 3 हार्ट इमोजी भी रिएक्ट किए. किरत के इस कमेंट को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं और किरत की तारीफ कर रहे हैं. किरत के पॉजिटिव रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने लिखा कि आप बेहद साफ दिल की इंसान हैं आपका ये मैसेज देखकर काफी अच्छा लगा. वहीं और भी यूजर्स किरत की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन है 22 साल का लड़का? जिसने एडिट किया था ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, यामी गौतम से है खास कनेक्शन

कौन हैं किरत भट्टल?

बता दें गौरव और किरत की शादी साल 2014 में हुई थी. 2021 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे और दोनों ने तलाक ले लिया था. हालांकि आज तक दोनों ने अपने तलाक की वजह फैंस से शेयर नहीं की है. वहीं तलाक होने के बाद भी किरत और गौरव के बीच दोस्ती का रिश्ता है. किरत की बात करें तो वो एक इंडियन मॉडल हैं और साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़े पलों को फैंस के साथ शेयर करती हैं.

First published on: Mar 15, 2026 09:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.