Sanjay Dutt का पाकिस्तानी फैन, इन्फ्लुएंसर ने गिफ्ट किया गोल्‍ड प्‍लेटेड iPhone 17, एक्टर के लिए है बेहद खास

संजय दत्त का का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके एक चाहने वाले पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने एक्टर को iPhone 17 गिफ्ट किया है, जो बेहद ही खास है.

Sanjay Dutt got gold plated Iphone 17

पाकिस्तानी फैन ने संजय दत्त को दिया कीमती तोहफा. (Photo- Instagram)

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फैन फॉलोइंग इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. उनके चाहने वाले दुनियाभर के कोने-कोने में हैं. इतना ही नहीं, उनके चाहने वाले पाकिस्तान में भी हैं. इसकी एक खास वजह ये भी है कि एक्टर की जड़ पाकिस्तान से ही है. सुनील दत्त का पैतृक आवास पाकिस्तान में है. ऐसे में अब उन्हें बेशकीमती तोहफा मिला है, जो पाक के एक इन्फ्लुएंसर ने दिया है.

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिला है कि पाकिस्तान के टिकटॉकर काशिफ जमीर ने उन्हें iPhone 17 गिफ्ट दिया है, जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई है, जिसे पाने के बाद एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं है. हालांकि, ये उनके लिए सिर्फ तोहफा ही नहीं बल्कि बेहद खास और दिल के करीब हो गया है.

विज्ञापन

तोहफे में क्या है खास?

संजय दत्त के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो बॉक्स ओपन करते हैं. वह उत्सुकता के साथ देख रहे होते हैं. फिर पाकिस्तानी फैन उन्हें ये निकालकर देता है. इस फोन के बैक पर सोने की परत चढ़ी है. इस फोन की एक और खास बात ये है कि इस पर संजय दत्त के पिता सुनील दत्त और नरगिस दत्त की फोटो भी लगी हुई है. इसमें वह भी उनके साथ दिखाई देते हैं. इस देखने के बाद अभिनेता की खुशी का ठिकाना ही नहीं होता है.

विज्ञापन

कितनी है इस गिफ्ट की कीमत?

वायरल वीडियो में काशिफ ने कहा कि इस फोन को उन्होंने खासतौर पर अपने फेवरेट संजय दत्त के लिए डिजाइन किया है. इसके अलावा उन्होंने एक जूलरी सेट भी अभिनेता को तोहफे में दिया है, जो उनकी पत्नी मान्यता दत्त के लिए था. इसके साथ ही अगर iPhone 17 की कीमत की बात की जाए तो इसकी शुरुआत 1,82,900 रुपये से होती है. इसे जब कस्टमाइज किया जाता है तो इसका दाम और भी बढ़ जाता है. संजय दत्त के वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन देखने के लिए मिल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ