बॉलीवुड स्टार्स अक्सर ही अपने बारे में कई दिलचस्प खुलासे करते रहते हैं। आज जिस एक्ट्रेस की बात हो रही है, वो फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। उनसे बॉलीवुड के सुपरस्टार से शादी की है। अच्छी फैमिली से हैं और तो और उनके बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी फैमिली से खास कनेक्शन हैं। क्या आप अनुमान लगा पा रहे हैं? अगर नहीं तो चलिए एक और हिंट देते हैं। इस एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन, दोनों स्टार्स के साथ कॉमेडी हॉरर फिल्में की हैं। आखिरी बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थीं।
आपने बिल्कुल सही समझा है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण दिखाई देंगे। ये फिल्म इस साल सितंबर, 2024 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar की रिवीलिंग ड्रेस ने खींचा फैंस का ध्यान, यूजर्स बोले- आ गई अमीरों की Urfi Javed…
बचपन में बॉलीवुड पार्टीज करती थीं अटेंड
कियारा आडवाणी की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी क्यूट सी स्माइल को देखने के लिए बेताब रहते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बचपन से ही बॉलीवुड स्टार्स के बीच काफी पॉपुलर रही हैं। दरअसल, कियारा बचपन में बॉलीवुड पार्टी अटेंड करती थीं। उनका जूही चावला से खास कनेक्शन है। इसके अलावा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी एक्ट्रेस की चाइल्डहुड फ्रेंड हैं।
कॉलेज लाइफ में हुआ था भयानक एक्सीडेंट
रईस परिवार से ताल्लुक रखने वाली कियारा आडवाणी कॉलेज लाइफ में भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं। वो एक तरह की कॉलज त्रासदी थी जिसने उनकी लाइफ के चुनौतीपूर्ण दौर को सामने लाकर रखा था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक्ट्रेस बनने से पहले अपनी मां के साथ प्री-स्कूल में काम करती थीं। ये उनकी पहली जॉब थी, जहां वो बच्चों को राइम सिखाती थीं। उनके साथ खेलती थीं और जरूरत पड़ने पर उनके डायपर तक बदलती थीं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की है शादी
कियारा आडवाणी ने अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम किया है। फिल्म में उन्होंने एक प्रेग्नेंट लेडी का रोल प्ले किया था। उस वक्त कियारा ने कहा था कि प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाना उनके लिए कभी मुश्किल नहीं रहा है। उन्होंने पहले ही बच्चों से जुड़ी छोटी-बड़ी चीजों का एक्सपीरियंस किया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। अब एक्ट्रेस गुड न्यूज कब सुनाती हैं, इसका इंतजार उनके फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
21 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines