Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Khatron Ke Khiladi 14 पर ताजा अपडेट, जानें Jio Cinema पर कब आएगा रोहित शेट्टी का शो?

Khatron Ke Khiladi 14 Promo Video Out: नए खतरों के साथ रोहित शेट्टी कलर्स टीवी पर लौटने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Jun 29, 2024 11:55
Khatron Ke Khiladi 14 Promo Video Out.
Khatron Ke Khiladi 14 Promo Video Out.

Khatron Ke Khiladi 14 Promo Video Out: देश नया, लोग नए और खेल नया… इस टैगलाइन के साथ ही ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जिसमें डर का नया खौफ कंटेस्टेंट्स के चेहरे वर देखने को मिला। जाहिर है कि इस बार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस स्टंट शो की शूटिंग रोमानिया में चल रही है। शो के शुरू होने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फैंस की इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने नए सीजन का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। प्रोमो को कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। साथ ही अपडेट दिया गया है कि शो कब से टीवी और जियो सिनेमा पर दस्तक देगा?

मेकर्स ने दिया दिलचस्प कैप्शन

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने दिलचस्प कैप्शन दिया है जिसमें लिखा है, ‘हॉलीडे डेस्टिनेशन बनेगा खिलाड़ियों का नया नाइटमेयर, क्योंकि जल्द ही आ रही हैं डर की नई कहानियां इन रोमानिया…’ इसके साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही उनके चेहरे पर खतरे का डर साफ जाहिर हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना की अंडरवियर चुराने पर ट्रोल हुए रणवीर शौरी, यूजर्स बोले- ऐसी हरकतें…

करंट वाले स्टंट ने उड़ाए होश

रोहित शेट्टी अपने हर सीजन में कंटेस्टेंट्स से करंट वाला स्टंट करवाते ही हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के नए प्रोमो वीडियो में भी ऐसा कुछ देखने को मिला। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर पर दिखाई देते हैं। वहीं सभी कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिलती है। जहां करणवीर मेहरा करंट वाला स्टंट करते दिखते हैं, तो वहीं सुमोना चक्रवर्ती की ऊंचाई वाला स्टंट करते हुए हवा टाइट हो जाती है। इसके अलावा अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ और असीम रियाज की झलक भी देखने को मिलती है।

कब से टीवी पर देगा दस्तक?

मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का प्रोमो वीडियो तो शेयर किया है, लेकिन रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया है। सिर्फ इतना बताया गया है कि जल्द ही शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर दस्तक देगा। गौरतलब है कि इस बार रोहित शेट्टी के शो में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, असीम रियाज, सुमोना चक्रवर्ती, करणवीर मेहरा समेत कई स्टार्स ने हिस्सा लिया है।

First published on: Jun 29, 2024 11:55 AM

संबंधित खबरें