Bigg Boss OTT 3: सना की अंडरवियर चुराने पर ट्रोल हुए रणवीर शौरी, यूजर्स बोले- ऐसी हरकतें...

Ranvir Shorey In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में एक टास्क के दौरान रणवीर शौरी ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Ranvir Shorey In Bigg Boss OTT 3

Ranvir Shorey In Bigg Boss OTT 3.

विज्ञापन

Ranvir Shorey In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन लोगों की अटेंशन ग्रैब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों शो में शिवानी कुमारी और पौलोमी दास के बीच काफी कहासुनी देखने को मिली। इस बीच रणवीर शौरी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। इस कारण पूरे घर में उन्हें मजाक का पात्र भी बनना पड़ा। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक्टर को उनकी इस हरकत के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है।

घरवालों को मिला विश पूरी करने का मौका

आपको बता दें कि बीते दिनों बिग बॉस ने सभी घरवालों को अपनी विश पूरी करने के लिए एक मौका दिया। उन्होंने एक टास्क देते हुए सदस्यों से कहा कि बिग बॉस के घर में एक जादुई कुआं मौजूद है, जिसके पास जाकर सभी लोग अपनी विश मांग सकते हैं। हालांकि विश को पूरी करने के लिए उन्हें दूसरे सदस्यों की किसी चीज को कुएं में डालना होगा। इसके बाद कुआं उनकी विश को पूरी करेगा।

विज्ञापन

सना सुल्तान की अंडरवियर ले आए रणवीर

इस टास्क में सबसे पहले रणवीर शौरी हिस्सा लेते हैं। जब वो कुएं के पास विश मांगने के लिए जाते हैं तो बिग बॉस उनसे कहते हैं कि आपकी विश तभी पूरी होगी जब आप अन्य कंटेस्टेंट की किसी चीज को कुएं में डालेंगे। ये सुनकर रणवीर शौरी वापस जाते हैं और सना सुल्तान की अंडरवियर उठा लेते हैं। इतना ही नहीं वो सना के कंगन, विशाल के टूथब्रश और सना मकबूल के कॉम्ब को भी लेकर आते हैं और कुएं में डालने लगते हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

रणवीर शौरी, सना सुल्तान की अंडरवियर को कुएं में डालकर विश मांगते हैं कि घर के राशन में जो भी अंडे मिल रहे हैं, वो डबल हो जाएं। सना की अंडरवियर को चुराते हुए देखकर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस बीच एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये क्या कर रहे हो भाई?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये हरकत इनकी उम्र को शोभा नहीं देती।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘लो भाई!! बिग बॉस का काम बन गया।’ इस तरह से लोग रणवीर शौरी को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ