Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Kesari 2 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल, क्या तीसरे दिन भी Jaat से ज्यादा की कमाई?

अक्षय कुमार की 'केसरी 2' लोगों को खूब पसंद आ रही है और अब फिल्म की कमाई में भी इजाफा हो रहा है। तीसरे दिन फिल्म ने फिर से 'जाट' को पीछे छोड़ा। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 21, 2025 07:48
Kesari 2, Jaat
Kesari 2, Jaat

अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला और इसने फिर से सनी देओल की ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर कमाई के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने में लगी हुई है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

‘केसरी 2’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इस फिल्म की तीन दिन की कमाई में अब तक सबसे ज्यादा है। हालांकि, अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित है और इनमें फेरबदल भी हो सकता है। वहीं, अगर ‘जाट’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ 9.75 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई थी।

---विज्ञापन---

मंडे टेस्ट में फेल या पास?

इसके साथ ही अगर ‘केसरी 2’ की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में 29.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल होती है या पास? हालांकि इसका पता फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के आने के बाद ही लगेगा। गौरतलब है कि फिल्म ‘केसरी 2’ को लोगों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और लोगों ने इसकी तारीफ की है।

---विज्ञापन---

जलियांवाला बाग घटना पर आधारित है फिल्म

अगर इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म एक एंटरटेनिंग कोर्टरूम ड्रामा है, जो जलियांवाला बाग घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार वकील सी. शंकरन नायर के किरदान में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ अदालत में जंग लड़ी थी। ‘केसरी चैप्टर 2’ में इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम रोल अदा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Abhinav Shukla को मिली जान से मारने की धमकी, Asim Riaz या कोई और… कौन बना दुश्मन?

First published on: Apr 21, 2025 07:48 AM

संबंधित खबरें