Abhinav Shukla को मिली जान से मारने की धमकी, Asim Riaz या कोई और... कौन बना दुश्मन?

अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। एक शख्स जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बता रहा है, उसने अभिनव सहित उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। अभिनव ने इसकी जानकारी खुद शेयर की है।

Abhinav Shukla, Asim Riaz

Abhinav Shukla, Asim Riaz

विज्ञापन

अभिनव शुक्ला ने हाल ही में आसिम रियाज को लेकर कमेंट किया था, जिसके बाद अब अभिनव को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनव ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इंटरनेट पर अभिनव और उनके परिवार को धमकी दी गई। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया है और कहा है कि जैसे सलमान खान के घर पर गोली चलाई थी, वैसे तेरे घर पर आकर भी गोली मारूंगा। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

अभिनव शुक्ला ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी… वहीं, अगर पोस्ट की बात करें तो उसमें देखा जा सकता है कि किसी अंकुश गुप्ता नाम के एक यूजर ने अभिनव को लिखा कि … मैं लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं, तेरे घर का पता है मुझे, आ जाऊं क्या गोली मारने के लिए।

विज्ञापन
Abhinav Shukla, Asim Riaz

Abhinav Shukla, Asim Riaz

Abhinav Shukla, Asim Riaz

Abhinav Shukla, Asim Riaz

Abhinav Shukla, Asim Riaz

Abhinav Shukla, Asim Riaz

विज्ञापन

शख्स ने दी धमकी

पोस्ट में आगे लिखा है कि जैसे सलमान खान के घर पर आकर गोली मारी थी, वैसी ही तेरे घर पर आकर गोली मारूंगा AK47 से। इसके आगे शख्स ने अभिनव के परिवार और गॉर्ड्स को भी धमकी दी है। पोस्ट में आगे लिखा है कि ये भी जानते हैं कि कितने बजे तुम काम पर जाते हो या शूटिंग पर। तुझे आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं आसिम को गलत भोकने से पहले तेरा नाम न्यूज पर आ जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई भाई आसिम के साथ है।

Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

विज्ञापन

आसिम पर किया था कमेंट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद अभिनव और उनके परिवार ही नहीं बल्कि फैंस की भी चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि हाल ही में रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में आसिम और रुबीना के बीच बहस हुई और इसके बाद रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने अपने व्लॉग में एक यूजर को जवाब देते हुए कहा था कि आसिम के पास सिर्फ फूले हुए मसल्स हैं, ना दिमाग और ना ही सही बर्ताव (रवैया) है, जो फिटनेस की पहचान तो बिल्कुल भी नहीं है। बस यही से ये मामला शुरू हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ