1 घंटे 40 मिनट की फिल्म, जो थ्रिलर-सस्पेंस से है भरपूर, 1.1 करोड़ के बजट में की छप्परफाड़ कमाई, 8.1 है IMDb रेटिंग
South Thriller Film: साउथ की थ्रिलर और सस्पेंस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. फिल्म का बजट मुट्ठी बराबर था. लेकिन कमाई 12 गुना थी. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
Edited By : Rahul Yadav|Updated: Mar 15, 2026 18:00
Share :
South Mistry Thriller Film kshanam
---विज्ञापन---
आज वीकेंड खत्म होने वाला है. संडे की छुट्टी के मौके पर घर बैठे कोई ना कोई बड़ी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर देखी जा सकती है. ऐसे में रविवार के मौके पर आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें कमाल का थ्रिलर सस्पेंस है. ऐसे में अगर आप थ्रिलर के शौकीन हैं तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. इसे फिल्म को 10 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की फिल्म ‘क्षणम’ है. इस फिल्म को साल 2016 में रिलीज किया गया था लेकिन ये आज भी साउथ की बेस्ट थ्रिलर फिल्मों से एक है. इसमें अदिवी शेष और एक्ट्रेस अदा शर्मा लीड रोल में हैं. दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी.
अगर इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें ऋषि (अदिवी शेष) और उसकी एक्स गर्लफ्रेंड श्वेता (अदा शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती हुई कहानी को दिखाया गया है. ऋषि अमेरिका में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर होता है, जिसे एक दिन उसकी एक्स श्वेता का फोन आता है. बाद में कहानी में ट्विस्ट आ जाता है और ऋषि इंडिया वापस आता है और वो एक सिचुएशन में फंस जाता है. पुलिस, पड़ोसी और यहां तक कि एक्स श्वेता का पति भी ये बात मानने से इनकार कर देता है कि रिया नाम की बच्ची है, जिसे वो ढूंढ रहा होता है. इस पर सस्पेंस जबरदस्त होता है.
फिल्म ‘क्षणम’ की कहानी की बात की जाए तो इसके मेकर्स ने सिर्फ 1.1 करोड़ रुपये के बजट में इसका निर्माण किया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाल का प्रदर्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 गुना ज्यादा कमाई की थी. फिल्म ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है. फिल्म का हिंदी में रीमेक भी बन चुका है, जिसका टाइटल ‘बागी 2’ था. इसमें टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार अहम रोल में दिखे थे.
---विज्ञापन---
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें?
मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘क्षणम’ को ओटीटी पर भी देखा जा सकता है. इसे सन नेक्स्ट और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है.