Karisma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। करिश्मा को अपने बच्चों, समायरा और कियान के साथ दिल्ली में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने समायरा और कियान के साथ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ये मामला करिश्मा के एक्स-हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapur Property Controversy) की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति के विवाद से जुड़ा है। संजय की मां और पत्नी प्रिया कपूर के बीच चल रहे प्रॉपर्टी विवाद में अब करिश्मा कपूर और उनके बच्चे भी कूद पड़े हैं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा मामला
संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर खूब विवाद हो रहा है। संजय की मां और उनकी पत्नी प्रिया के बीच संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब करिश्मा कपूर ने बड़ा कदम उठाया है। करिश्मा और उनके दोनों बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में प्रिया कूपर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2025 की जो वसीयत प्रिया दिखा रही हैं वो फर्जी है।
याचिका में क्या कहा?
बच्चों ने अदालत में याचिका दाखिल कर पिता की संपत्ति के बंटवारे, उसका पूरा हिसाब-किताब पेश करने और उसके गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि कानूनी वारिस होने के नाते उन्हें पिता की निजी संपत्ति और सामान में बराबर का हक मिलना चाहिए। याचिका में आरोप लगाया गया है कि संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने कई अहम जानकारियां छुपाई हैं, जरूरी दस्तावेज साझा करने से इनकार किया है और शक है कि वे संपत्तियों को बेचने या हड़पने की कोशिश कर रही हैं।
कब होगी सुनवाई?
करिश्मा कपूर के बच्चों ने अदालत से आग्रह किया है कि प्रिया कपूर को शपथ लेकर ये स्पष्ट करने का आदेश दिया जाए कि पिता की मौत के समय उनकी संपत्ति की असली स्थिति क्या थी और बाद में उस पर उन्होंने क्या कदम उठाए। याचिका में ये भी कहा गया है कि जिस रहस्यमयी तरीके से ये वसीयत अचानक सामने आई और बार-बार इनकार करने के बाद पेश की गई, वो इसकी असलियत पर गहरा संदेह खड़ा करती है। वहीं अब इस मामले में सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी। अब प्रिया इस पर क्या कदम उठाती हैं वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के बच्चों का एक्स हसबैंड की प्रॉपर्टी में कितना हक? एक्स-ननद ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
54 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines