Sunjay Kapur की मौत के बाद Karisma Kapoor के बच्चों ने मांगा 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी में हिस्सा? सौतेली मां पर लगाए आरोप

Sunjay Kapur Property Dispute: करिश्मा कपूर के बच्चों को पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने के लिए अब हाई कोर्ट का रुख करना पड़ा है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां पर वसीयत से छेड़छाड़ करने के भी आरोप लगाए हैं।

Sunjay Kapur

संजय कपूर की प्रॉपर्टी पर मचा बवाल। (Photo Credit- X)

Sunjay Kapur Property Dispute: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। संजय कपूर की मौत से करिश्मा कपूर के बच्चों को बड़ा सदमा पहुंचा हैं। साथ ही प्रॉपर्टी और उनकी मौत पर विवाद चल रहा है। संजय कपूर अपने पीछे 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं, जिसे लेकर परिवार में उथल-पुथल मच गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा और कियान ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और पिता की प्रॉपर्टी में अपना हक मांगा है।

विज्ञापन

करिश्मा कपूर के बच्चे पिता की प्रॉपर्टी के लिए पहुंचे HC

आपको बता दें, संजय कपूर ने 3 शादियां की थीं। उनकी तीसरी शादी प्रिया सचदेव से हुई थी और उनका प्रिया से एक बेटा भी है। अब तक ये कहा जा रहा था कि करिश्मा कपूर के अपने एक्स हसबैंड की तीसरी पत्नी से अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी सौतेली मां पर कोर्ट में आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया ने संजय कपूर की प्रॉपर्टी पर पूरा कंट्रोल हासिल करने के लिए वसीयत में जालसाजी की है।

विज्ञापन

सौतेली मां पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

सौतेली मां पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की प्रॉपर्टी में भी हिस्सा मांगा है। दरअसल, करिश्मा से तलाक के बाद भी संजय कपूर के अपने बच्चों के साथ अच्छे ताल्लुक थे और वो उनके खर्चे उठाते थे। अब एक्ट्रेस के बच्चों का कहना है कि पिता के निधन के बाद सौतेली मां प्रिया ने खुद उनकी मां और उन्हें बताया था कि संजय कोई वसीयत नहीं छोड़ गए। ऐसे में R K फैमिली ट्रस्ट के पास सारी प्रॉपर्टी है। जुलाई में करिश्मा कपूर ने कानूनी सलाहकारों के साथ एक मीटिंग की थी और इस मामले पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन

वसीयत को फर्जी बताकर मांगा हिस्सा

हालांकि, तब उन्हें इस वसीयत के बारे में सूचित नहीं किया गया। ऐसे में अब समायरा और कियान का दावा है कि 21 मार्च, 2025 को जो डॉक्यूमेंट दिखाकर उसे वसीयत बताया गया है, उसमें उन्हें कुछ जालसाजी और हेरफेर का शक है। अब इन दोनों ने संजय कपूर की इस कथित वसीयत पर भरोसा न करने की मांग की है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत पिता की प्रॉपर्टी में 1/5 शेयर की मांग की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ