Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘नवाब’ और बेहतरीन एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 16 अगस्त, मंगलवार को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत सितारे भी सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर की लेडी लव करीना कपूर ने उनके नाम बेहतरीन पोस्ट किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है।
करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान की दो तस्वीरें साझा (Kareena Kapoor Post) की हैं। इन पिक्चर्स में सैफ को कार में बैठ फनी फेसेस बनाते देखा जा रहा है। पहली फोटो में एक्टर पाउट करते नजर आए हैं। तो दूसरी पिक्चर में उन्हें आंखें बड़ी कर पोज देते देखा जा रहा है। इन तस्वीरों के साथ ही करीना ने अपने हसबैंड के लिए खास नोट भी लिखा है।
और पढ़िए – Haryanvi Hot Dance: Deepika Dogra का एक और धमाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
पोस्ट कर करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है,’दुनिया के सबसे बेस्ट इंसान को हैप्पी बर्थडे। तुमने इस क्रेजी राइड को और क्रेजी बना दिया है। भगवान मैं इसे किसी दूसरी तरह से नहीं चाहती हूं। ये तस्वीरें सबूत हैं… मुझे मेरी जान से प्यार है और मुझे ये कहना पड़ेगा कि सैफ का पाउट मुझसे बेहतर है। आपको क्या लगता है?’ करीना का पोस्ट सामने आने के बाद से ही इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है और लोग इसे लाइक कर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
और पढ़िए – Good News: बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां! तस्वीरों ने मचाई सनसनी
करीना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए सैफ की बहन सबा पटौदी ने लिखा है,’हैप्पी बर्थडे भाई। आप उन सभी ऊंचाइयों का प्राप्त करें जिनका आप सपना देखते हैं। मुस्कुराते रहें। बहुत सारा प्यार।’ वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा,’जन्मदिन मुबारक हो सैफ!!! वह व्यक्ति जो कला इतिहास, ग्रीक पौराणिक कथाओं, सिनेमा, भारतीय संस्कृति पर अंतहीन बातचीत कर सकता है – मेरा एक महान मित्र है।’ फैंस भी कमेंट सेक्शन में सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते देखे जा रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines