Priyanka Hug Karan Johar: करण जौहर ने NMACC इवेंट में प्रियंका चोपड़ा को लगाया गले, वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Priyanka Hug Karan Johar: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई है।हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि- बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स की वजह से उन्हें बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।वायरल हो रहा […]

---विज्ञापन---

Priyanka Hug Karan Johar: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई है।

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि- बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स की वजह से उन्हें बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

वायरल हो रहा वीडियो

इतना ही नहीं इसके बाद कंगना रनौत ने फिल्म मेकर करण जौहर पर कई आरोप लगाए और दावा किया कि- करण जौहर ने ही प्रियंका को बैन कर दिया था और इस वजह से ही उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब करण और प्रियंका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो, जिसे देखकर फैंस को इन खबरों की अफवाहों की हकीकत साफ नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने एक-दूसरे को लगाया गले

बता दें कि बीते दिन यानी शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में तमाम बॉलीवुड सितारें नजर आए। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर को भी स्पॉट किया गया। इस इवेंट में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थी, वहीं करण अकेले पहुंचे थे।

जमकर पोज देते दिखें प्रियंका और करण 

साथ ही इस इवेंट में प्रियंका और करण ने शटरबग्स को पोज दिए और खूब गपशप करते दिखे। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया और इस दौरान दोनों के चेहरे पर बहुत बड़ी-सी स्माइल भी देखने को मिली।

लोगों को आई कंगना की याद

करण और प्रियंका को ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही अह लोगों ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों को अब कंगना रनौत की भी याद आ रही है।

बता दें कि यूं तो करण और प्रियंका इस दौरान एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए, लेकिन पैपराजी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दोनों को एक-दूसरे के गले लगते देखा जा रहा है। साथ ही इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति भी पास ही में खड़े दिख रहे हैं।

First published on: Apr 01, 2023 04:22 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें