Kantara Chapter 1 BOX Office Opening Day Prediction: ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. फिल्म ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर थिएटर में दस्तक दी है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स के साथ ही क्लाइमैक्स की भी काफी तारीफ की जा रही है. लोगों को ऋषभ शेट्टी और फिल्म का भव्य सेट सभी को खूब भा रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है.
‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिर्फ कन्नड़ में ही नहीं बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा में भी रिलीज किया गया है. इसका निर्माण सदियों पुरानी पृष्ठभूमि के सेट पर किया गया है. ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में निर्देशन और एक्टिंग दोनों की ही कमान अकेले संभाली है.
यह भी पढ़ें: जाह्नवी-वरुण की जोड़ी हिट या फ्लॉप? ऑडियंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
‘कांतारा’ ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अब अगर ऋषभ शेट्टी की फिल्म के पहले पार्ट की बात की जाए, जिसे ‘कांतारा’ टाइटल के साथ रिलीज किया गया था तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और ये कन्नड़ सिनेमा के लिए ऐतिहासिक कमाई रही थी. इस फिल्म ने कन्नड़ भाषा में ₹162 करोड़, हिंदी में ₹84 करोड़ और तमिल, तेलुगु व मलयालम में ₹63 करोड़ की कमाई की थी और इसी के साथ ही ये भारत की हिट फिल्म रही थी. अब इसके प्रीक्वल को लेकर भी लोगों को और मेकर्स से भी काफी उम्मीदें है कि ये अच्छी खासी कमाई कर सकती है.
ओपनिंग डे पर इतनी कमाई कर सकती है ‘कांतारा चैप्टर 1’
‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की हिंदी में 15-17 करोड़ हो सकती है. वहीं सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म 30-35 करोड़ की कमाई कर सकती है. इतना ही नहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये फिल्म 40 करोड़ की कमाई कर सकती है. जबकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 12 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने अकेले कन्नड़ में 7.50 करोड़ का बिजनेस किया.
यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े करने वाले विजुअल्स से क्लाइमैक्स तक, 5 प्वॉइंट्स में समझें ‘कांतारा-1’ क्यों है 2025 की दमदार फिल्म?
क्या तोड़ पाएगी 2025 की बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड?
सबकी नजर ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई पर है कि ये फिल्म 2025 की बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं. इस साल की हिट मूवीज में ‘सैयारा’ (22 करोड़), ‘सिकंदर’ (26 करोड़) और ‘छावा’ (31 करोड़) जैसी फिल्में हैं. वहीं, पवन कल्याण की फिल्म OG ने 84 करोड़ और रजनीकांत की मूवी ने 65 करोड़ का बिजनेस किया था. ये दोनों ही फिल्में साल 2025 की बड़ी ओपनिंग हैं. ऐसे में देखना होगा कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म पहले दिन किसके रिकॉर्ड तोड़ पाती है और किसके नहीं.
यह भी पढ़ें: क्लाइमैक्स बना फिल्म की जान, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ पब्लिक को कैसी लगी?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines