Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Kannappa का ट्रेलर कब और कहां होगा लॉन्च? Akshay Kumar की फिल्म पर बड़ा अपडेट

फिल्म ‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज में भी अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। ये फिल्म पहले ही रिलीज हो जाती, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 9, 2025 18:43
Kannappa
फिल्म ‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर पर अपडेट। image credit- Instagram

पॉपुलर एक्टर और डायरेक्टर विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो लोगों के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या होने वाला है? तो आपको बता देते हैं कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख और जगह रिवील हो गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर कब और कहां लॉन्च किया जाएगा?

कब आएगा ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर?

दरअसल, फिल्म ‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर को लेकर कहा जा रहा है कि इसके लॉन्च में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। तेलुगु123 की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 13 जून, 2025 को इंदौर में लॉन्च किया जाएगा। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार भी शामिल होंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद ही इसका प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया जाएगा। ये कैंपेन 14 जून को केरल में शिफ्ट होगा।

---विज्ञापन---

फिल्म में कई बड़े स्टार्स

इतना ही नहीं बल्कि केरल में फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के आने की भी चर्चा है। फिल्म के प्रमोशन के जरिए कई बड़े स्टार्स पब्लिक के सामने होंगे, जहां वो उन्हें देख सकते हैं। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में महेश बाबू, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, रघु बाबू, प्रभास और मधु अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

भगवान शिव के रोल में अक्षय कुमार 

फिल्म में अक्षय कुमार जहां भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे, तो वहीं, काजल अग्रवाल मां पार्वती का किरदार निभाती दिखेंगी। विष्णु मांचू फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म ‘कन्नप्पा’ एक माइथोलॉजिकल एपिक है, जो भगवान शिव की महान भक्त की कहानी पर आधारित है। वहीं, अगर फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इसे मुकेश कुमार सिंह ने निर्देशित किया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने इसको लेकर हर एक तैयारी कर ली है। फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद इसका प्रमोशन शुरू कर दिया जाएगा। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। वहीं, अगर अक्षय की बात करें तो वो इन दिनों ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म टिकट खिड़की पर बवाल काट रही है।

यह भी पढ़ें- Akhil-Zainab के रिसेप्शन में कैजुअल लुक में पहुंचे Mahesh Babu, फोटो सामने आते ही यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

First published on: Jun 09, 2025 06:43 PM

संबंधित खबरें