Akhil-Zainab के रिसेप्शन में कैजुअल लुक में पहुंचे Mahesh Babu, फोटो सामने आते ही यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

पॉपुलर एक्टर महेश बाबू को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। इस चर्चा की वजह महेश का लेटेस्ट लुक है। हाल ही में महेश बाबू अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे।

Akhil Akkineni, Zainab Ravdjee, Mahesh Babu

सिंपल लुक में महेश बाबू। image credit- Twitter (X)

साउथ के मशहूर एक्टर नागार्जुन के बेटे और नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी ने अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावजी संग हाल ही में शादी की है। कपल की शादी की फोटोज इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई थी। शादी के अब अखिल और जैनब का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। इस फंक्शन में महेश बाबू भी अपनी वाइफ नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा घट्टामनेनी संग पहुंचे थे। अखिल और जैनब के रिसेप्शन में महेश जिस लुक में पहुंचे अब उसकी इंटरनेट पर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर महेश बाबू, का कैसा लुक था? और इस पर यूजर्स का क्या कहना है?

कैजुअल लुक में नजर आए महेश बाबू

सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन से एक ग्रुप फोटो सामने आया है, जिसमें महेश बाबू भी नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सभी पार्टी वियर लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान महेश बाबू कैजुअल लुक में नजर आए। अखिल और जैनब के रिसेप्शन के लिए महेश ने नॉर्मल टी-शर्ट और पेंट पहना था। इस लुक में भी सुपरस्टार खूब हैंडसम लग रहे थे।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वहीं, अब महेश के इस लुक पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं और अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस फोटो को देखने के बाद कमेंट किया कि कैजुअल टी-शर्ट, अरे, लेकिन फिर भी कमाल लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बाबू कैजुअल लुक में हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि महेश कैजुअल लुक में है, इसकी कीमत क्या है? एक और यूजर ने कहा कि बाबू सुपरमेसी। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस फोटो को देखने के बाद किए हैं।

महेश बाबू ने शेयर किया पोस्टMahesh Babu

भले ही इस फंक्शन में महेश बाबू नॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी वाइफ और बेटी का लुक कमाल का था और दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं। महेश बाबू की बात करें तो इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए महेश ने इसके कैप्शन में लिखा कि आप दोनों (अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी) को खुशी और प्यार के लिए बहुत शुभकामनाएं।

Mahesh Babu

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ