Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Kalki 2898 AD Movie Review: फिल्म देखने से पहले जरूर करें ये काम, दोगुना हो जाएगा मजा

Kalki 2898 AD Movie Review: 'कल्कि 2898 AD' देखने से पहले एक बाद ये रिव्यू जरूर पढ़ लें ताकि फिल्म देखने पर आपका मजा दोगुना हो जाए। दरअसल, इस फिल्म में कई ऐसी चीजें हैं जो दर्शकों को बांधकर रखेंगी। बड़ी स्टारकास्ट के साथ कहानी भी दमदार है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Jun 27, 2024 16:35
Kalki 2898 AD Movie Review
Kalki 2898 AD Movie Review

Kalki 2898 AD Movie Review: (By: Ashwani Kumar) प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD‘ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने से पहले दर्शकों के लिए खास चेतावनी है। अगर आपको लगता है कि ये फिल्म आपको सिर्फ एंटरटेन करेगी तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये कहानी माइथोलॉजी, भविष्यवाणियों, पृथ्वी पर खत्म होती इंसानियत, कलियुग के अंत में भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के जन्म और कलियुग पर राज करने वाली बुराई काली के साथ उनके संघर्ष की कहानी बताती है। ये फिल्म काफी फ्यूचरिस्टिक है। इसे देखने से पहले आपको बैकग्राउंड पता होना जरूरी है। नहीं तो आप थिएटर में एक-दूसरे के मुंह ताकते रह जाएंगे और कहानी सिर के ऊपर से निकल जाएगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

अब तक आपने इंडियन सिनेमा में इतनी रिस्की, महंगी और भव्य फिल्म नहीं देखी होगी। बता दें, फिल्म की शुरुआत महाभारत के युद्ध क्षेत्र यानी कुरुक्षेत्र से होती है। जहां अभिमन्यु की मौत होती है और भगवान कृष्ण- अश्वत्थामा को अमर रहने का श्राप देते हैं। ऐसे में कलियुग के अंत यानी जब तक भगवान कल्कि जन्म लेने वाले होंगे तो अश्वत्थामा को उनकी रक्षा करनी है। विश्व की सबसे पुरानी नगरी काशी में दो दुनिया हैं, एक बेबस-लाचारों की, जहां हवा, पानी और खाना नहीं है और दूसरी दुनिया वो जहां आराम दायक जिंदगी है। यहां के भगवान सुप्रीम यास्किन हैं।

---विज्ञापन---

कल्कि 2898 AD की खूबियां  

ये सुप्रीम यास्किन फिल्म में संत के रूप में दिखाई देगा जो दुनिया की तबाही का कारण इंसानों को ठहरता है। वो एक औरत की तलाश में है जो कल्कि को जन्म देगी। फिल्म 3 घंटे से भी लम्बी है, लेकिन इसकी खासियत ये है कि अगर एक बार आपको कहानी में इंटरेस्ट आ गया तो आपका ध्यान नहीं भटक सकता। कल्कि 2898 AD में नाग अश्विन ने गाड़ियां, रोबोट्स, हवाई जहाज और एक से एक हथियार दिखाए हैं, जिन्हें देखने के बाद सभी की आंखें खुली रह जाएंगी। VFX की बात करें अब तक आपने किसी भी इंडियन फिल्म में ऐसे VFX नहीं देखे होंगे।

---विज्ञापन---

फिल्म में हैं कुछ कमियां  

हालांकि फिल्म में कुछ खामियां भी दिखाई दीं। जैसे गानों पर काम करने की जरूरत साफ दिखाई दी और संभाला में कॉम्प्लेक्स और रिबेल्स की लड़ाई को और बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था। इस फिल्म की खासियत है ढेर सारे कैमियो। मृणाल ठाकुर एक ऐसी मां के किरदार में दिखाई दी हैं, जिसे कॉम्प्लेक्स का कमांडर मार देता है। साउथ के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम भैरवा के लैंड लॉर्ड के रोल में दिखाई दिए हैं। राम गोपाल वर्मा, दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा के कैमियो भी दिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra का दर्द से हुआ बुरा हाल, दवाइयां छोड़ घरेलू नुस्खे अपना रहीं देसी गर्ल

कैसी है सबकी एक्टिंग?

भैरवा बने प्रभास ने बढ़िया परफॉरमेंस दिया है। सुमति के किरदार में दीपिका पादुकोण ऐसी लगेंगी जैसे उन्होंने सच में भगवान को अपनी कोख में रखा हुआ है। अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के किरदार में देखकर सबके मुंह खुले रह जाएंगे। सुप्रीम यास्किन और फिर कलि बने कमल हासन ने तो सभी को पछाड़ दिया। दिशा पाटनी का कैमियो दर्शकों को निराश कर सकता है। ये फिल्म हिंदी सिनेमा में एक बेंचमार्क सेट कर रही है। अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं तो महाभारत की कहानी समझना बेहद जरूरी है।

कल्कि को 4.5 स्टार।

First published on: Jun 27, 2024 04:35 PM

संबंधित खबरें