Kaalidhar Laapata: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म कालीधर लापता 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने भी बेटे की इस फिल्म को सराहा है। कालीधर लापता की कहानी में इमोशन की भरमार है। जिंदगी का सबक सिखाने के लिए ये फिल्म काफी है। अगर आपने अभी तक अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को नहीं देखा है, तो हम आपको तीन कारण बताएंगे जो आपको कालीधर लापता देखने के लिए मजबूर कर देंगे।
क्या है कालीधर लापता की कहानी?
कालीधर लापता की कहानी अभिषेक बच्चन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी फैमिली में उसके छोटे भाई और बहन हैं। एक दिन उसे अचानक पता चलता है कि उसके भाईयों की नजर उसकी प्रॉपर्टी पर है। इसके बाद वह अपना परिवार छोड़कर चला जाता है। एक दिन उसकी मुलाकात एक छोटे लड़के से होती है, जो खुद भी लावारिश है। दोनों की दोस्ती हो जाती है और इसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं। इस फिल्म को देखने के तीन बड़े कारण हैं।
अपनों के धोखे को दिखाती है कालीधर लापता
अभिषेक बच्चन की फिल्म कालीधर लापता को देखने का सबसे बड़ा कारण अपनों का धोखा है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक भाई अपने छोटे भाईयों की परवरिश पिता बनकर करता है। उन्हें पढ़ाता और लिखाता है। इसके बावजूद छोटे भाई उसका प्यार नहीं समझते हैं और सिर्फ प्रॉपर्टी के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिमिनल जस्टिस 4 में पहली बार ‘कातिल’ से कैसे हारे माधव मिश्रा? क्लाइमेक्स में पलट गई कहानी
जिंदगी का सबक देती है फिल्म
कालीधर लापता की सबसे बड़ी बात है कि ये फिल्म जिंदगी का सबक देती है। फिल्म को देखने के बाद आपको पता चलेगा कि भाई-बहन होने का फर्ज निभाने के साथ ही आपको अपने बारे में सोचना बहुत जरूरी होता है। इससे पहले ऐसा सबक फिल्म बागवान और वनवास में भी दिया जा चुका है।
दिल छू लेने वाली कहानी
कालीधर लापता की कहानी भले ही काफी सिंपल हो लेकिन ये आपके दिल को छू लेगी। छोटे लड़के के साथ कालीधर के जिस तरह से बॉन्ड को दिखाया गया है, वह आपको जरूर पसंद आएगा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 min agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines