Jyotika Dilaik Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधी ज्योतिका, रुबीना की बहन ने लाल जोड़े में लिए सात फेरे

Jyotika Dilaik Wedding Photos: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक (Jyotika Dilaik) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा संग शादी रचाई है, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद कपल के फोटोज सोशल मीडिया पर […]

---विज्ञापन---

Jyotika Dilaik Wedding Photos: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक (Jyotika Dilaik) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा संग शादी रचाई है, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद कपल के फोटोज सोशल मीडिया पर छा गए हैं। कपल की शादी के फोटो लोगों का दिल जीत रहे हैं। साथ ही सभी न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

ज्योतिका दिलैक ने बॉयफ्रेंड रजत से की शादी

बता दें कि 9 मार्च को शिमला के एक होटल में रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक (Jyotika Dilaik Marriage) ने अपने बॉयफ्रेंड रजत से शादी कर ली है। ज्योतिका दिलैक शादी के दिन लाल रंग के जोड़े में सजीं थी। ज्योतिका ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी से अपना दुल्हन वाला लुक कंप्लीट किया था।

और पढ़िए –Sidharth Malhotra ने शेयर की होली की पहली तस्वीर, पोस्ट कर लिखा शानदार कैप्शन

लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगी ज्योतिका

साथ ही लाल चूड़े के साथ रुबीना की बहन ज्योतिका एकदम बला की खूबसूरत लग रही थी। साथ ही ज्योतिका (Jyotika Dilaik Photos) के दूल्हे राजा ने भी ब्लू कलर की शेरवानी कैरी की थी और रजत घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।

और पढ़िए –‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने पहले दिन ही किया धुआंधार कलेक्शन इकट्ठा

इंटरनेट की दुनिया में पॉपुलर हैं ज्योतिका

बता दें कि रुबीना की बहन ज्योतिका (Jyotika Dilaik Wedding Pics) एक वीडियो क्रिएटर हैं और वह अपने ट्रैवल व्लॉग्स और कई तरह के स्पेशल कंटेंट को लेकर इंटरनेट की दुनिया में पॉपुलर हैं। साथ ही ज्योतिका के पति रजत शर्मा भी वीडियो क्रिएटर हैं और दोनों को ही ट्रैवलिंग का शौक है, जिसके कारण दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ और अब दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने का वादा ले लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कपल की शादी की फोटोज

बतातें चलें कि ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में डुबे नजर आएं। कपल की शादी के फोटोज पर लोग कमेंट करके बधाई दे रहे हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 10, 2023 11:15 AM
End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें