फिल्म में काम के बदले सेक्स और कम मेहनताना 295 पन्नों की रिपोर्ट ने खोल के रख थी फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई...

Justice Hema committee की रिपोर्ट में बताया गया कि सेट पर निर्माता, निर्देशन और एक्टिंग से जुड़े पुरुष कालाकार नशे में महिला कलाकरों के कमरों में जबरदस्ती घुस जाते हैं।

justice Hema committee, Kerala government, Malayalam film industry, unwanted physical advances before work
विज्ञापन

Hema committee highlighted issues in Malayalam film industry: फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को काम देने के बदले उससे सेक्स करने की मांग की जाती है। जो अभिनेत्री इसके लिए राजी हो जाती है तो उसका एक ‘कोड नेम’ रखा जाता है, इसी कोड नेम से इंडस्ट्री के ‘माफिया’ उसे काम देते या इंडस्ट्री के अन्य लोगों से काम की सिफारिश करते हैं। दरअसल, ये तथ्य मंगलवार को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के उत्पीड़न को लेकर गठित की गई रिटायर्ड जस्टिस के हेमा कमेटी की रिपोर्ट में सामने आए हैं।

विज्ञापन

ये ‘माफिया’ चलाता है इंडस्ट्री

कमेटी की रिपोर्ट में इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के साथ यौन उत्पीड़न को लेकर बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। 295 पन्नों की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में निर्माताओं, अभिनेता और निर्देशकों का एक ग्रुप है जो इस पर अपना एकाधिकार चलाता है। इसे यहां ‘माफिया’ के नाम से जाना जाता है, ये माफिया ही तय करते हैं कि इंडस्ट्री में किस अभिनेत्री को काम देना है? किसे नहीं…? किसका करियर बर्बाद करना और किसे बुलंदियों पर चढ़ाना है?

नशे में महिला कलाकरों के कमरों में घुस जाते हैं 

रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि यहां महिलाओं का शारीरिक शोषण होता है, जो एक्ट्रेस समझौता करती है उसे काम दिया जाता है और जो यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है तो उसे साइड लाइन कर दिया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि सेट पर निर्माता, निर्देशन और एक्टिंग से जुड़े पुरुष कालाकार नशे में महिला कलाकरों के कमरों में जबरदस्ती घुस जाते हैं रात में नशे में उनके कमरों को खटखटाते हैं। काम के दौरान महिलाओं में डर का माहौल रहता है।

विज्ञापन

गंदे टॉयलेट और मेहनताना कम 

Justice Hema committee की रिपोर्ट में बताया गया कि महिला कलाकारों के साथ उनके मेहनताना को लेकर भेदभाव किया जाता है। वहीं, केवल कुछ गिनती के बड़ी अभिनेत्रियों को ही लिखित कॉन्ट्रैक्ट दिए जाते हैं। इसके अलावा जो एक्ट्रेस यौन संबंधों को लेकर समझौता करती है केवल उन्हीं ही को पेमेंट की जाती है, वरना महिला कलाकारों की फीस तक रोक दी जाती है। इसके अलावा महिलाओं और जूनियर कलाकारों को गंदे टॉयलेट यूज करने पड़ते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ