काजोल की जिंदगी में 'कभी खुशी कभी गम', अजय संग शादी के बाद मां नहीं बन पा रही थीं एक्ट्रेस

Kajol on Miscarriages After Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल चल रही है लेकिन इसी बीच काजोल ने एक इंटरव्यू में ऐसे समय का जिक्र किया है जब उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। जानिए काजोल ने क्या कुछ कहा है।

Kajol on Miscarriages After Marriage

Kajol on Miscarriages After Marriage

Kajol on Miscarriages After Marriage: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल एक्टर अजय देवगन और दो बच्चों के साथ अपने पारिवारिक जीवन में बेहद खुश हैं। पिछले 23 साल से अजय और काजोल एक दूसरे के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। भले ही इस पॉपुलर कपल की लाइफ आज काफी खुशहाल हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब काजोल अपनी शादी के बाद काफी परेशान रहने लगी थीं। अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाने वालीं काजोल ने एक  इंटरव्यू में शादी के बाद हुए ऐसे इंसीडेंट का जिक्र किया है जिसके बाद वो काफी डिप्रेस्ड रहने लगी थीं। काजोल ने शादी के शुरुआती दिनों में हुए गर्भपात और उसकी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है जो बताता है कि ऐसे टाइम में उन्होंने काफी हिम्मत रखी और वो आगे बढ़ी हैं।

विज्ञापन

काजोल के लिए मुश्किल था ये समय

काजोल और अजय देवगन की शादी को लंबे समय हो चुका है, लेकिन इस कपल के निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। शादी के शुरुआती कुछ सालो में काजोल ने गर्भपात का सामना किया, जिससे उनके जीवन में गहरा असर हुआ। काजोल ने खुलासा किया कि ये समय उनके और अजय के लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने शेयर किया कि इस दर्दनाक अनुभव ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत प्रभावित किया, हालांकि इस कठिन दौर ने उनके रिश्ते को और भी मजबूत किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

शेयर करते हुए इमोशनल हो गईं काजोल

इस मामले पर ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ बात करते हुए काजोल काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने शेयर करते हुए कहा, “गर्भपात के बाद हमें मानसिक रूप से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ये हमारे लिए एक कठिन मोड़ था। इस दौर में, हमने एक-दूसरे का सहारा बनकर और अधिक मजबूत महसूस किया।” आपको बता दें काजोल मां बनने का ट्राई कर रही थीं लेकिन किसी ना किसी वजह से उन्हें दो बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा, जिससे वो काफी टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभाला और लगातार ट्राई करने के बाद आखिरकार उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन

‘कभी खुशी कभी गम’ के टाइम प्रेग्नेंट थीं काजोल

इंटरव्यू में काजोल ने बताया है कि वो साल 2001 में फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के टाइम पर प्रेग्नेंट थीं लेकिन जब फिल्म रिलीज के लिए तैयार थीं तो उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद फिल्म ने काफी अच्छा परफॉर्म किया लेकिन काजोल ने फिर ट्राई किया और उन्हें फिर से मिसकैरेज का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे काजोल-अजय

अजय देवगन के साथ काजोल की पहली मुलाकात भी बहुत दिलचस्प है। वो फिल्म के सेट पर शूट के लिए तैयार थीं तो उन्होंने पूछा कि मेरा हीरो कहां है, इतने में किसी ने दूर एक कॉर्नर में बैठे अजय की तरफ इशारा किया। काजोल ने बताया कि अजय से पहली बार मिलने के 10 मिनट पहले तक वो उनके बारे में चुगली कर रही थीं। लेकिन फिर दोनों में बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दो अजनबी धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आते गए। 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पहले पंजाबी और फिर मराठी कल्चर से शादी कर ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ