Jawan की रिलीज से पहले Shah Rukh Khan ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, मत्था टेक लिया आशीर्वाद

Shah Rukh Khan Jawan

Shah Rukh Khan Jawan

Shah Rukh Khan Movie Jawan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जारी है। शाहरुख की ये पहली फिल्म है, जो पैन इंडिया के कॉन्सेप्ट के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) साथ नजर आने वाली है। वहीं, फैंस फिल्म की रिलीज से पहले ट्रेलर के रिलीज का वेट कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों रिलीज किया जा सकता है। इसी बीच शाहरुख खान (SRK) अपनी फिल्म की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दर्शकों के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

जहां से उनकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वो ब्लू कलर की हुडी में फेस को कवर किए नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर की सुरक्षा के लिए साथ में सिक्योटी भी नजर आ रही है। दरबार में पहुंचे के बाद शाहरुख ने त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन किए और उनकी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Pathaan के लिए भी SRK ने किए थे मां वैष्णो देवी के दर्शन

इससे पहले भी शाहरुख खान (SRK) पिछले साल 2022 में अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) की रिलीज के समय भी वैष्णों देवी दर्शन पहुंचे थे। वहीं, शाहरुख खान मंगलवार, 29 अगस्त को मां वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे थे, जहां उन्होंने देर रात मत्था टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया और उसके तुरंत बाद वहां से निकल गए।

विज्ञापन

Atlee की एक्शन थ्रिलर मूवी है Jawan

साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख, नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। 31 अगस्त को शाहरुख दुबई जाएंगे अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए, जहां वो ‘जवान’ (Jawan Trailer) के ट्रेलर को लॉन्च करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ