Konkona Sen Sharma ने अमोल पाराशर के साथ क्या कंफर्म किया रिश्ता? पोस्ट से मिला हिंट

Konkona Sen Sharma: एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने मेट्रो इन दिनों के प्रीमियर से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमोल पाराशर भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

Konkona Sen Sharma

कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। Photo Credit- Instagram

Konkona Sen Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा इस वक्त अपनी न्यू रिलीज फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है, जो साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो का सीक्वल है। 4 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म का हाल ही में प्रीमियर रखा गया था जिसकी तस्वीरें कोंकणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। उनकी तारीफ करने से एक्टर अमोल पाराशर भी खुद को रोक नहीं सके। इस पर कोंकणा के रिएक्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

विज्ञापन

कोंकणा सेन शर्मा की तस्वीरों पर एक्टर ने किया रिएक्ट

कोंकणा सेन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो मेट्रो इन दिनों के प्रीमियर के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने मैरून कलर की थाई स्लिट ड्रेस पहन रखी है। गोल्डन ब्रेसलेट और इयररिंग्स के साथ उन्होंने बालों को पोनीटेल लुक दिया है। इन तस्वीरों में कोंकणा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट करने से रूमर्ड बॉयफ्रेंड अमोल पाराशर भी खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने कमेंट करते हुए फायर इमोजी ड्रॉप किया।

विज्ञापन

एक्ट्रेस के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

अमोल पाराशर के कमेंट पर कोंकणा सेन शर्मा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने रिप्लाई में दो इमोजी ड्राप किए जिसमें से एक आंख मारने वाला है, जबकि दूसरा किस करने वाला इमोजी है। कोंकणा सेन शर्मा का रिएक्शन ध्यान खींच रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि क्या एक्ट्रेस इशारों ही इशारों में अमोल पाराशर के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर रही हैं? खैर जब तक दोनों में से कोई ऑफिशियली बयान नहीं देता कुछ कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

मेट्रो इन दिनों के बारे में

कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म मेट्रो इन दिनों के बारे में बात करें तो इस फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल और सना फातिमा शेख हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ