Silaa का नया पोस्टर रिलीज, कड़ी मेहनत करते नजर आए Harshvardhan Rane

हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सिला’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। साथ ही एक्टर भी कड़ी मेहनत करते नजर आए।

Harshvardhan Rane

हर्षवर्धन राणे करते दिखे मेहनत। IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

विज्ञापन

पॉपुलर एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हर्षवर्धन राणे खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में हर्षवर्धन की नई फिल्म ‘सिला’ का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिस पर लोगों ने जमकर प्यार भी लुटाया था। इस बीच अब हर्षवर्धन की इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही हर्षवर्धन जमकर मेहनत भी करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि हर्षवर्धन की फिल्म के इस पोस्टर पर लोगों का क्या कहना है?

हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया पोस्ट

हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में हर्षवर्धन ने तीन फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में हर्षवर्धन जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। दूसरे फोटो में फिल्म ‘सिला’ का पोस्टर नजर आ रहा है। वहीं, तीसरे फोटो में हर्षवर्धन अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए हर्षवर्धन राणे ने इसके कैप्शन में लिखा कि @omungkumarसर आप सभी को मेरा एक ऐसा रूप दिखा रहे हैं जो मैंने भी नहीं देखा है, #SILAA.

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा?

वहीं, अब हर्षवर्धन के इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बहुत ही शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा कि तैयारी जीत की। तीसरे यूजर ने कहा कि मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। चौथे यूजर ने कहा कि आप सच में बहुत मेहनत करते हो। एक और ने लिखा कि आप कमाल के एक्टर है। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स भी हर्षवर्धन की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग शुरू

इसी के साथ हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म ‘सिला’ की बात करें तो फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद हर्षवर्धन ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। इस फिल्म के अलावा हर्षवर्धन ‘दीवानियत’ फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म के भी पोस्टर आ चुके हैं।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘दीवानियत’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ