Ranveer Singh और Sara Arjun के बीच में कितना ऐजगैप? इस दिन थिएटर में दिखेगी ये नई जोड़ी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक सामने आ गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के पहले लुक में सारा अर्जुन भी नजर आ रही हैं, जो रणवीर संग इश्क फरमा रही हैं। आइए जानते हैं कि सारा और रणवीर में कितना एजगैप है?

Sara Arjun, Ranveer Singh

सारा अर्जुन और रणवीर सिंह में कितना ऐजगैप? image credit- instagram

विज्ञापन

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक रिवील हो गया है। फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक बेहद कमाल का है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के पहले लुक में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अभय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले लुक में सारा अर्जुन, रणवीर सिंह के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैं। हालांकि, दोनों के बीच में बड़ा ऐजगैप है। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच में उम्र का कितना फासला है?

सारा और रणवीर के बीच कितना ऐजगैप?

रणवीर सिंह की बात करें तो आज 6 जुलाई को अभिनेता का जन्मदिन है। एक्टर पूरे 40 साल के हो गए हैं। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ था। वहीं, अगर सारा की बात करें तो सारा अर्जुन, रणवीर सिंह से बहुत छोटी हैं। जी हां, सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को हुआ था और इस हिसाब से सारा की उम्र 20 साल है। दोनों के बीच में 20 साल का ऐजगैप है। बता दें कि दोनों की उम्र के आंकडे विकिपीडिया के हिसाब से है।

विज्ञापन

कौन हैं सारा अर्जुन?

इसी के साथ अगर सारा अर्जुन की बात करें तो वो छोटी उम्र से ही इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सारा ने महज 6 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। साल 2011 में सारा अपनी पहली फिल्म ‘404’ में नजर आई थी। सारा को साउथ की फिल्मों में ज्यादा देखा जाता है, लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया है।

रणवीर और सारा की जोड़ी

इस बीच अब सारा, फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर के साथ नजर आने वाली हैं। देखने वाली बात होगी कि सारा और रणवीर की जोड़ी पर्दे पर क्या कमाल करती है? फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले लुक की बात करें, तो इसमें सारा की झलक जरूर नजर आ रही है। हालांकि, फिल्म के पहले लुक में उन्हें ज्यादा टाइम नहीं दिया गया है, लेकिन वो जितनी देर भी नजर आई, लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ