Bigg Boss 19 में इस रूमर्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है कंफर्म, खुद दिया बड़ा हिंट

सलमान खान का शो बिग बॉस हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है। शो को लेकर फैंस इस बार भी बेहद एक्साइटेड हैं और इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आ ही जाता है।

Bigg Boss 19

बिग बॉस के प्रोमो शूट पर नया अपडेट। image credit- instagram

सलमान खान का शो बिग बॉस हमेशा फैंस की पहली पसंद रहा है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है और शो को लेकर जबरदस्त बन बना हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट भी आता रहता है। अब फिर से बिग बॉस 19 को लेकर एक अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि क्या है ये लेटेस्ट अपडेट?

कंफर्म कंटेस्टेंट की चर्चा

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अपूर्वा मुखीजा (​​रिबेल किड), बिग बॉस 19 के लिए लगभग कंफर्म कंटेस्टेंट हो गई हैं। हाल ही में अपूर्वा से एक इंटरव्यू में बिग बॉस के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में अपूर्वा ने कहा कि कभी ना नहीं कहना और अगर मुझे अच्छे पैसे मिलेंगे तो क्यों नहीं?

बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगी या नहीं?

गौरतलब है कि अपूर्वा को लेकर पहले से ही रूमर्स हैं कि वो इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अभी कुछ भी ऑफिशियल सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अपूर्वा, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगी या नहीं? अब इसका पता तो वक्त के साथ ही लगेगा। इसके अलावा biggboss.tazakhabar का पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर रिएक्श दिया है।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं एक विनर को देख रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि अपूर्वा तो आग लगा देगी। तीसरे यूजर ने कहा कि अब आएगा ना मजा। एक और यूजर ने कहा कि शानदार चॉइस है, मजा आ गया। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स भी अपूर्वा के शो में आने के लिए खुश नजर आ रहे हैं।

शो के प्रीमियर की भी चर्चा

वहीं, अगर बिग बॉस 19 के शुरू होने की बात करें तो चर्चा है कि शो अगस्त की शुरुआत में शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर 3 अगस्त को होगा। हालांकि, अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब शो के बारे में ऑफिशियल जानकारी शेयर करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ