---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor ने खरीदी ब्रांड न्यू लग्जरी कार, लुक देख और कीमत जान आ जाएगा चक्कर

Janhvi Kapoor New Car: जान्हवी कपूर ने एक नई कार खरीद ली है। अब एक्ट्रेस की कार का प्राइस आपको भी हैरान कर देगा। ये कोई आम गाड़ी नहीं बल्कि बेहद शानदार और सुपर स्टाइलिश कार है।

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अपनी कार कलेक्शन में एक नया इजाफा कर लिया है। अब उन्होंने एक नई ब्रांड न्यू कार खरीद ली है। इस कार को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। उनकी नई कार देखने में बेहद खूबसूरत है, इसे देखकर आपका भी मन ललचा जाएगा और आप इसकी कीमत जानने के लिए बेचैन हो जाएंगे। जैसे ही जान्हवी की नई कार सड़क पर दिखी इसका वीडियो वायरल हो गया।

जान्हवी कपूर की कार कलेक्शन में नया इजाफा

बता दें, जान्हवी एक के बाद एक हिट मूवीज दे रही हैं। पहले Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya, उसके बाद Mr. & Mrs. Mahi और अब Ulajh के आते ही जान्हवी ने खुद को पैंपर करने के लिए अपना कार कलेक्शन बढ़ा लिया है। शायद ये एक्ट्रेस का सेलिब्रेट करने का तरीका होगा। प्रोफेशनल लाइफ जितनी कामयाब उनकी कार कलेक्शन भी उतना ही बड़ा होता जा रहा है। जान्हवी कपूर फिलहाल अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

---विज्ञापन---

क्या है इस कार की कीमत?

रिलीज से पहले अब एक्ट्रेस ने एक बेहद शानदार और सुपर स्टाइलिश ‘टोयोटा लेक्सस’ (Toyota Lexus) कार खुद को गिफ्ट की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एसयूवी इंडियन मार्किट में सबसे महंगे मॉडल में से एक है। जान्हवी की इस लग्जरी लेक्सस LM350mh के फीचर की बात करें तो इसमें एक शानदार MPV है, जो कई बढ़िया फीचर्स के साथ आती है। अब इसकी कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस Multi-Purpose Vehicle की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये और ऑन-रोड कीमत करीब 2 करोड़ 87 लाख रुपये के आसपास है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने घर पर Vase की जगह रखी स्टील की बाल्टी, यूजर्स भी देख रह गए हैरान

जान्हवी से पहले रणबीर कपूर ने खरीदी थी ये कार 

जान्हवी कपूर से पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने भी यही कार खरीदी थी। रणबीर कपूर की ये कार जब भी सड़क पर दिखती है तो फैंस और पैपराजी उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं। अब जान्हवी कपूर भी ऐसी ही कार में मुंबई की सड़कों पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस कार को देखकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

First published on: Aug 18, 2024 02:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola