---विज्ञापन---

Video: मशहूर सिंगर की स्टेज पर मुक्केबाजी का वीडियो वायरल, लाइव कॉन्सर्ट में हुई मारपीट

Singer Punches Guitarist During Concert: मशहूर सिंगर ने स्टेज पर अपने ही बैंड मेंबर के साथ झगड़ा करते हुए देखा गया। इसके बाद सिंगर ने गिटारिस्ट के मुक्का तक मार दिया।

---विज्ञापन---

Singer Punches Guitarist During Concert: मशहूर सिंगर पेरी फारेल इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। गायक के कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिससे अब वो सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां गायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा करते हुए देखे जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

पेरी फारेल के कॉन्सर्ट में हंगामा

एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जेन्स एडिक्शन रॉक बैंड के प्रमुख गायक पेरी फारेल को अपने बैंडमेट डेव नवारो पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। ये घटना उस वक्त घटी जब बैंड का लाइव शो बोस्टन में चल रहा था और अचानक दोनों में स्टेज पर ही झगड़ा शुरू हो गया जिसके बाद शो को तुरंत रोकना पड़ा।

---विज्ञापन---
Singer Punches Guitarist During Concert

Singer Punches Guitarist During Concert

वीडियो में फारेल को मंच पर हंगामा करते हुए और नवारो पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने गुस्से में आकर नवारो पर गालियां दीं और फिर अचानक उनके साथ भिड़ गए। नवारो ने फारेल को रोकने की कोशिश की, लेकिन फारेल ने गुस्से में आकर नवारो के हाथ को झटक दिया, जिससे नवारो अपना बैलेंस खो बैठते हैं।

---विज्ञापन---

पेरी फारेल ने बैंडमेट को मारा मुक्का

इस पूरे झगड़े के दौरान सिंगर पेरी फारेल को अपने बैंड के साथी गिटारिस्ट पर हाथ उठाते हुए भी देखा गया। जी हां पेरी फारेल ने अपने बैंडमेट डेव नवारो को गुस्से में आकर मुक्का भी मारा। अचानक फाइट को बढ़ते देख आस-पास के लोगों में बीच में आकर दोनों को अलग किया। हालांकि दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले कि स्थिति और बिगड़े बैकस्टेज क्रू के सदस्य तेजी से मौके पर पहुंचे और फारेल को काबू में करने की कोशिश की। फारेल ने चार लोगों द्वारा पकड़े जाने के बावजूद नवारो को मुक्का मार दिया। इस बीच नवारो शांति से स्टेज के सामने चले गए और अपनी गिटार को रख दिया। दर्शकों को ये देखकर हैरानी हुई कि ये सब कुछ उन्हीं के सामने स्टेज पर ही चल रहा था।

---विज्ञापन---

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Perry Farrell (@perryfarrellofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट

---विज्ञापन---

15 सालों में पहली बार हो रहा था बैंड का टूर

आपको बता दें जेन्स एडिक्शन का ये टूर 15 सालों में पहली बार हो रहा था और ये मिड अक्टूबर तक चलने वाला था लेकिन इस घटना के बाद प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है और कई सवाल अब उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये शायद बैंड का आखिरी शो हो सकता है, जबकि कई लोग इस घटना से शॉक्ड हो गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मुझे कभी भी पकड़ नहीं पाओगे’, सिर धड़ से अलग कर पुलिस को देता था धमकी, Netflix की सबसे डरावनी कहानी

First published on: Sep 14, 2024 08:36 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola