Sukesh Chandrashekhar Wished Holi To Jacqueline: इन दिनों महाठग सुकेश चंद्रशेखर लगातार सुर्खियों में बना रहता है।
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन का नाम सामने आने के बाद वो भी अक्सर चर्चाओं में रहती है। सुकेश फिलहाल जेल में हैं और अब फिर से जैकलीन के लिए उसका प्यार बाहर आया है।
सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर
दरअसल, जेल में बंद सुकेश ने होली के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक लेटर लिखा है, जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस लेटर के जरिए सुकेश ने अपनी सारी फिलिंग्स को बयां करते हुए एक्ट्रेस को हैप्पी होली विश किया है। इसके साथ ही लेटर में उसने जैकलीन को एक बेहतर इंसान बताया है और वह उनकी जिंदगी में खुशियां फिर से आएगा।
यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की फिल्म ‘भोला’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, भस्म लगाकर दुश्मनों को सबक सिखाते नजर आए एक्टर
सुकेश ने दिया धन्यवाद
इसके साथ ही सुकेश ने ये लेटर न केवल जैकलीन बल्कि मीडिया के लिए भी लिखा और खुले में ‘अपना पक्ष रखने’ के लिए धन्यवाद भी दिया है। इसके साथ ही सुकेश ने अपने परिवार, दोस्तों, ‘समर्थकों और नफरत करने वालों’ के साथ-साथ अपनी कानूनी टीम को भी होली विश किया है। साथ ही अपने लेटर में सुकेश ने जैकलीन को ‘सबसे शानदार इंसान’ कहते हुए उनके जीवन से ‘फीके या गायब हो चुके रंगों’ को वापस लाने का वादा किया है।
सुकेश ने लिखा- तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा…
जेल से बंद सुकेश ने लेटर में लिखा कि ‘मैं भी सबसे शानदार इंसान, द अमेजिंग, मेरी सदाबहार जैकलीन को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस दिन, रंगों का त्योहार, मैं आपसे वादा करता हूं जो रंग फीके या गायब हो गए हैं, उन्हें 100 गुना करके आपके पास वापस लाया जाएगा।
इस साल पूरी चमक में, मेरा स्टाइल.,मैं इसे सुनिश्चित करूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी है। तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा, माई बेबी गर्ल, आई लव यू माय बेबी, मुस्कुराते रहो, आप अच्छी तरह जानते हैं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं और आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं, लव यू माय प्रिंसेस, मिस यू लोड, माय बी. मेरी बोम्मा. मेरा प्यार. मेरे जैकी।”
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines