Hollywood Stars Demise 2024: प्रकृति का नियम है कि जो इस संसार में आया है, उसे इन दुनिया से जाना भी पड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई पॉपुलर चेहरे रहे हैं, जिन्होंने इस साल 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया। हैरानी की बात ये है कि साल अभी पूरा बीता भी नहीं लेकिन दुनिया को अलविदा कह चुके इन चर्चित चेहरों की लिस्ट काफी लंबी है। आज हम आपको बताएंगे हॉलीवुड के उन 8 स्टार्स के बारे में जिन्होंने जनवरी से जुलाई तक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर…
डेविड एलन लॉगिन्स
ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट रहे हॉलीवुड के फेमस सिंगर डेविड एलन लॉगिन्स ने 10 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिंगर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी। हालांकि मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।
शेली डुवैल
हॉरर फिल्म ‘द शाइनिंग’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शेली डुवैल ने 11 जुलाई को 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन का कारण डायबिटीज बनी। एक्ट्रेस ने मरने से पहले बताया था कि बीमारी के चलते उन्हें काफी मुश्किल समय से गुजरना पड़ा था, जब उनके अपनों ने उनका साथ छोड़ दिया था।
शिफ्टी शेल शॉक
रॉक-रैप ग्रुप क्रेजी टाउन में अपने स्टेज नाम शिफ्टी शेल शॉक से फेमस सेठ ब्रूक्स बिनजर भी इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने 49 साल की उम्र में 24 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई थी।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की शादी का इनसाइड वीडियो, वरमाला के बाद एक-दूसरे में खोया कपल
जूलियो फूलियो
फ्लोरिडा के जैक्सनविले के रैपर जूलियो फूलियो ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। रैपर महज 26 साल के थे, जब 23 जून की सुबह फ्लोरिडा के टाम्पा ने उन्हें गोली मार दी गई थी।
केके जब्बार
रियलिटी टीवी सीरीज लव एंड मैरिज: हट्सविले से पहचान बनाने वालीं केके जब्बार का भी निधन हो चुका है। उन्होंने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
चार्ली कोलिन
मशहूर म्यूजिसियन चार्ली कोलिन भी मौत के मुंह में समा चुके हैं। 58 साल के चार्ली एक हादसे का शिकार बनकर अपनी जान गवां बैठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर 22 मई को शॉवर में फिसल गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
जॉनी वक्टर
जनरल हॉस्पिटल में ब्रैंडो कॉर्बिन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर जॉनी वक्टर भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 25 मई को लॉस एंजिल्स में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनी को चोरी के शक में गोली मारी गई थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 37 साल थी।
पार्क बोराम
साउथ कोरियन सिंगर पार्क बोरम ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिंगर महज 30 साल की थीं। उनके निधन पर परिवार ने बताया था कि सिंगर पार्क बोराम का 11 अप्रैल को अचानक निधन हो गया। उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई थी।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines