Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

पहले डिवाइडर पर चढ़ी कार, फिर पलटी… 30 साल की एक्ट्रेस Harshil Kalia की एक्सीडेंट में मौत

Harshil Kalia Death: राजस्थानी मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है. इस घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया है. सभी हर्षिल की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 25, 2026 10:55
Harshil Kalia Death
Harshil Kalia Death. image credit- Social media

Harshil Kalia Death: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. राजस्थानी मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस घटना ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. हर्षिल कालिया की कार एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई. सभी हर्षिल कालिया की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

हर्षिल कालिया का निधन

30 साल की राजस्थानी मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया के साथ ये हादसा जयपुर में हुआ है. जानकारी की मानें, तो शिप्रा पथ रोड पर हुए मॉडल हर्षिल कालिया की कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई. हर्षिल के साथ हुआ हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई.

---विज्ञापन---

डिवाइडर से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, देर रात हर्षिल कालिया अपने काम से घर जा रही थीं. इसी दौरान शिप्रा पथ रोड पर अचानक हर्षिल की कार का संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार झटके के साथ पलट गई और हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हर्षिल की हुई मौत

हादसे के बाद घटना पर मौके पर मौजूद लोगों ने हर्षिल की कार को सीधा. जब लोगों ने हर्षिल को कार से बाहर निकाला, तो वो गंभीर रूप से घायल थीं. हर्षिल को बाहर निकालने के बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

---विज्ञापन---

सिर में आई गंभीर चोट

जानकारी की मानें, तो हर्षिल की मौत की वजह उनके सिर में आई गंभीर चोट थी. हर्षिल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. वहीं, अगर हर्षिल की बात करें तो हर्षिल कालिया वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में नजर आ चुकी हैं.

सिनेमा इंडस्ट्री से थीं हर्षिल

इसके अलावा हर्षिल ने कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. हर्षिल मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी एक्टिव थीं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं हैं. हर्षिल के निधन से उनका परिवार भी बेहद दुख में है.

यह भी पढ़ें- क्या कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा

First published on: Mar 25, 2026 10:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.