हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Govinda तलाक की अफवाहों के बीच दिखे एयरपोर्ट पर, वायरल वीडियो में दिखा स्टाइलिश लुक

Govinda Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की खबरें एक बार फिर वायरल हो रही हैं। वहीं इसी बीच गोविंदा को स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

Govinda Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहें एक बार फिर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इस बीच गोविंदा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। व्हाइट टीशर्ट, जींस और जैकेट में गोविंदा का अंदाज काफी स्टाइलिश लग रहा है। सोशल मीडिया पर उनका ये व्हाइट स्टाइलिश लुक खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस दौरान गोविंदा पैपराजी के सामने पोज भी देते नजर आए।

बता दें बीते शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर अचानक से गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहें खूब वायरल हो गईं। खबरें थी कि एक्टर की पत्नी सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। हालांकि एक्टर के वकील ललित बिंद्रा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि तलाक खबरें पुरानी हैं। दिसंबर 2024 में अर्जी दाखिल की थी और अब कपल के बीच सेटलमेंट भी हो गया है। इसी बीच सुनीता को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Govinda और सुनीता आहूजा के बीच हुआ सेटलमेंट, कपल के तलाक पर क्या बोले एक्टर के वकील?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola