Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपने डांस और एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है. 90 के दशक में दिलों पर राज करने वाले गोविंदा आज भी फैंस के दिलों की धड़कन हैं. कई बार गोविंदा पर आरोप लगे हैं कि वो फिल्म के सेट पर देरी से आते थे. गोविंदा ने अब इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए इसके पीछे का कारण बताया है. काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो ‘टू मच’ के अपकमिंग एपिसोड में गोविंदा और चंकी पांडे साथ नजर आने वाले हैं. लेटेस्ट प्रोमो में गोविंदा ने सेट पर देरी से आने वाली अपनी इमेज के बारे में बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं गोविंदा ने चैट शो में क्या कुछ कहा?
14 फिल्मों में एक-साथ किया काम
शो की होस्ट ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया कि जब वो गोविंदा के साथ फिल्म कर रही थीं तो उस दौरान गोविंदा एक साथ 14 फिल्मों में काम कर रहे थे. ट्विंकल ने कहा कि फिल्म के सेट पर गोविंदा हर दिन नई-नई कॉस्ट्यूम पहनकर आते थे. इसके बाद उन्होंने गोविंदा से पूछा कि आप इतनी फिल्में करते थे तो आपको डायलॉग्स कैसे याद रहते थे. इस पर गोविंदा ने कहा कि सब याद रखना पड़ता था. फिल्ममेकर्स ने डरा रखा था कि अगर ये फिल्म नहीं चली तो ची-ची तू गया. मैंने इसलिए सभी के साथ ईमानदारी से काम किया.
यह भी पढ़ें: Govinda की बेटी ने जन्म के 3 महीने बाद तोड़ दिया था दम, संभावना सेठ के मिसकैरेज से ताजा हुआ सुनीता का गम
क्यों आते थे लेट?
गोविंदा ने सेट पर देरी से आने वाली बात पर भी चुप्पी तोड़ी. गोविंदा ने कहा कि कई फिल्में साथ में करने के लिए मैं बदनाम हुआ कि मैं सेट पर टाइम से नहीं आता हूं. मैंने दिन में 5-5 शिफ्ट्स की हैं. किसी के बाप में दम नहीं है कि जो 5 शिफ्ट में काम करे और समय से आए. ये मुमकिन ही नहीं है. लोग तो एक फिल्म करके थक जाते हैं और मैंने तो एक-साथ 14 फिल्में की हैं. इसलिए इंडस्ट्री में मेरी इमेज देर से आने वाले एक्टर वाली बन गई.
यह भी पढ़ें: ‘सबको शुगर डैडी की आदत पड़ गई…’, सुनीता ने दिया गोविंदा के धोखे का हिंट? सबूत मिलते ही कर देंगी एक्सपोज
डांसिंग और एक्टिंग के कायल हैं लोग
बता दें गोविंदा ने 90 के दशक में ऑडियंस को अपनी डांसिंग और एक्टिंग से दिवाना बनाया हुआ था. उनकी कॉमिक टाइम का आज भी हर कोई फैन है. ‘हीरो नंबर 1’ हो या फिर ‘राजा बाबू’, गोविंदा ने हर फिल्म में अपनी कॉमिक टाइमिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. इंडियन ऑडियंस अगर आज भी फैमिली के साथ कॉमेडी फिल्म देखती है तो वो गोविंदा की फिल्म ही देखना पसंद करते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines