पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को एक और झटका, हिंदुस्तान ने बैन किए यूट्यूब चैनल्स

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और झटका दे दिया है। जी हां, हिंदुस्तान ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को बैन करने का फैसला ले लिया है। भारत ने इसकी लिस्ट भी जारी की है। 

Pakistani YouTube

Pakistani YouTube

पहलगाम हमला भारत की पीठ पर वो वार है, जिसे हिंदुस्तान कभी नहीं भूलेगा। इस हमले में 28 मासूम लोगों की जान चली गई। घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपना और सिंधु जल संधि को निलंबित करने सहित कई बड़े फैसले कर डाले। इस बीच अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा और अहम फैसला कर डाला है। इंडिया ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल्स को बैन कर दिया है।

विज्ञापन

इंडिया ने बैन किए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स

जी हां, हिंदुस्तान ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को बैन कर दिया है। GNN, Geo News, Dwan News, SAMAA TV जैसे कई चैनल्स के नाम शामिल हैं। गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Pakistani YouTube Banned

Pakistani YouTube Banned

सिंधु जल समझौता रद्द

गौरतलब है कि भारत ने ये फैसला पहलगाम हमले के बाद लिया है। इसके पहले भी हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच अहम फैसले लेते हुए सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया। वहीं, पाकिस्तानियों का वीजा भी रद्द हो चुका है और अटारी बॉर्डर की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का टाइम है।

विज्ञापन

सरकार हुई सख्त

पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायोग अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को भी भारत वापस बुलाएगा और संबंधित उच्चायोगों के पद निरस्त माने जाएंगे और दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान हाई कमीशन का स्टाफ कम किया है। इन तमाम फैसलों को सरकार ने पहलगाम हमले के बाद लिया है। साथ ही सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस हमला का जवाब भी दिया जाएगा। हालांकि, अब देखना होगा कि आगे क्या होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ