हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डॉग की मौत के बाद ट्रोल हुए Flying Beast, एक्स एम्प्लॉई ने लगाए लापरवाही के आरोप; जानें पूरा मामला

Flying Beast Trolling: यूट्यूबर गौरव तनेजा के डॉग की मौत हो गई है. वहीं अब इसके बाद गौरव तनेजा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. इसी बीच गौरव तनेजा के एक्स एम्प्लॉई ने भी यूट्यूबर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन
गौरव तनेजा के डॉग की हुई मौत, ट्रोल हुए यूट्यूबर (Pic Credit- Instagram Gaurav Taneja)

Flying Beast Trolling: फेमस यूट्यूबर ‘फ्लाइंग बीस्ट’ गौरव तनेजा इन दिनों चर्चाओं में आ गए हैं. यूट्यूबर के डॉग ‘माऊ’ की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. गौरव तनेजा के डॉग को कई यूजर्स ने उनके व्लॉग में भी देखा है, अब उनके डॉग की अचानक खराब हुई तबीयत के बाद मौत हो गई है. वहीं इसी बीच गौरव तनेजा के एक्स एम्प्लॉई ने भी उन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. अब सोशल मीडिया यूजर्स ने यूट्यूबर को आड़े हाथों ले लिया है. वहीं लंबे समय से गौरव तनेजा के वीडियो में उनका डॉग भी नहीं दिखाई दे रहा था, जिसके बाद यूजर्स ने सवाल उठाते हुए उनके डॉग के बारे में भी पूछा था. वहीं अब ‘माऊ’ बीमार होने की वजह से दुनिया को छोड़कर चला गया है.

क्यों ट्रोल हो रहे गौरव तनेजा?

यूट्यूबर गौरव तनेजा ने ‘माऊ’ को अपने फॉर्महाउस पर रखा हुआ था. इस बात को गौरव तनेजा ने अपने ही एक वीडियो में खुद बताया था कि उनके डॉग को फॉर्महाउस भेज दिया गया है. वहीं जब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने डॉग को खुद से अलग क्यों किया है तो इस पर गौरव ने जवाब देते हुए बताया था कि उन्होंने पालतू जानवरों के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उनका डॉग उनके परिवार के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहा था, जिसके बाद उसे फार्महाउस भेज दिया गया. जिसके बाद अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

कैसे गई डॉग की जान?

बता दें काफी टाइम से उनका लैब्राडोर डॉग बीमार चल रहा था. जिसके बाद डॉग ने खाना भी छोड़ दिया था. वहीं इसके बाद डॉग की मौत हो गई. इस बात की जानकारी गौरव तनेजा के एक्स एम्प्लॉई पुष्पेंद्र चौधरी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी है. अब सोशल मीडिया पर डॉग की मौत के बाद घमासान मच गया है. दरअसल पहले जब गौरव माऊ को अपने घर लेकर आए थे तो माऊ उनके हर वीडियो में दिखता था, लेकिन बीच में माऊ उनके वीडियो में दिखाई नहीं दिया. जिसके बाद गौरव को यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया. अब जब डॉग की मौत की खबर वायरल हुई तो एक बार फिर गौरव ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अजय देवगन के डेब्यू से जब अनिल कपूर को लगा करोड़ों का झटका, श्रीदेवी का स्टारडम भी पड़ गया था फीका!

क्या है पूरा मामला?

वहीं अब जब माऊ की मौत की खबर वायरल हुई तो सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर गौरव तनेजा को आड़े हाथ ले लिया है. यूजर्स पूछ रहे हैं कि जब माऊ की तबीयत खराब थी तो उसे अकेले फार्महाउस पर क्यों रखा गया. वहीं इसी बीच गौरव तनेजा के एक्स एम्प्लॉई और फिटनेस क्रिएटर पुष्पेंद्र चौधरी ने भी खुलासा किया है कि गौरव तनेजा ने माऊ की देखभाल ठीक तरीके से नहीं की है. वहीं लापरवाही के कारण ही माऊ की मौत हो गई है. पुष्पेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरीज और पोस्ट शेयर की हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘घर तोड़ने वालों को…’, गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं कश्मीरा शाह! पोस्ट किया शेयर

एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने भी उठाए सवाल

पुष्पेंद्र चौधरी ने ये भी दावा किया है कि जब वो गौरव के लिए काम कर रहे थे तो वो इस मुद्दे पर बात नहीं कर सकते थे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने गौरव का ब्रांड छोड़ा तो इसके बाद उन्होंने डॉग को अपने बैडरूम में भी सुलाया था और उसकी देखभाल भी की थी. वहीं अब पुष्पेंद्र के इन दावों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी गौरव तनेजा को ट्रोल कर रहे हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस और एनिमल एक्टिविस्ट जया भट्टाचार्य ने भी एक वीडियो शेयर कर इस मामले पर बात की है और गौरव पर सवाल उठाए हैं. हालांकि अभी तक गौरव तनेजा ने इन आरोपों पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola