'घर तोड़ने वालों को…', गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं कश्मीरा शाह! पोस्ट किया शेयर

Kashmera Shah Reaction on Govinda Komal Rani: कश्मीरा शाह ने गोविंदा और कोमल रानी पर तंज कसते हुए एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि घर तोड़ने वालों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Kashmera Shah Reaction on Govinda Komal Rani

गोविंदा और कोमल रानी पर कश्मीरा शाह ने कसा तंज (Pic Credit- Instagram)

विज्ञापन

Kashmera Shah Reaction on Govinda Komal Rani: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में दोनों एक-साथ गणपति बप्पा का आर्शीवाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं अब कश्मीरा शाह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद कर देना चाहिए. सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं कश्मीरा शाह ने पोस्ट में क्या कुछ कहा है.

कश्मीरा शाह ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की वाइफ और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है. कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो कॉफी पीती नजर आ रही हैं. वहीं इस फोटो कैप्शन में कश्मीरा ने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि लोग एक मिस्ट्री महिला के बारे में पोस्ट कर रहे हैं और उसे बढ़ावा दे रहे हैं. घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करो. साथ ही उन पुरुषों को भी आदर्श मानना बंद कर दो जो अपनी पत्नियों को छोड़कर युवा लड़कियों के पीछे चले जाते हैं. ये घिनौना है.’

विज्ञापन

लोगों से की अपील

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हमें अपने लोगों से अधिक समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है. कृप्या इस पागलपन को रोकें.’ अब सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह का ये क्रिप्टिक नोट काफी वायरल हो रहा है. वहीं ये क्रिप्टिक नोट गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार पर सीधा निशाना है. हालांकि पोस्ट में कश्मीरा शाह ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन इससे साफ है कि कश्मीरा शाह गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर ही बात कर रही हैं. बता दें गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा के दरबार में जाने से पहले सुनीता आहूजा भी पंडाल पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन अकेले ही किए.

चर्चाओं में है गोविंदा की पर्सनल लाइफ

बता दें गोविंदा की पर्सनल लाइफ काफी टाइम से चर्चाओं का विषय बनी हुई है. एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे. यहां तक कि सुनीता आहूजा ने तो गोविंदा को कोमल रानी का शुगर डैडी तक कह दिया था. हालांकि बाद में गोविंदा ने भी सुनीता आहूजा को ऐसी बातें ना करने की चेतावनी दी. वहीं इसके बाद गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ एयरपोर्ट पर भी नजर आए थे. वहीं अब एक बार फिर गोविंदा और कोमल रानी का पब्लिक अपीरियंस देखने को मिला. दोनों एक साथ लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ