Bollywood Throwback: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर ऑडियंस का दिल जीता है. अपनी पहली ही फिल्म से अजय देवगन रातोंरात स्टार बन गए थे. आज भी एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं. आज हम आपको एक्टर की डेब्यू मूवी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से अनिल कपूर को करोड़ों का नुकसान हो गया था. दरअसल अजय देवगन की डेब्यू मूवी ने ही सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. वहीं इसका असर अनिल कपूर की फिल्म पर काफी गहरा हुआ था, अनिल कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करने में चूक गई थी. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
अजय देवगन की डेब्यू मूवी
दिवंगत स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे होने के बाद भी अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपने दम पर ही जगह बनाई. अजय देवगन जब छोटे थे, तभी से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का मन बना लिया था. हालांकि पहले वो एक्टर नहीं बल्कि फिल्ममेकर बनना चाहते थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो 22 साल की उम्र में ही एक्टर बन गए. साल 1991 में एक्टर ने ‘फूल और कांटे’ से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अपनी पहली ही फिल्म से अजय देवगन रातोंरात स्टार बन गए थे.
अजय देवगन ने सुनाया था किस्सा
अजय देवगन की डेब्यू फिल्म का असर अनिल कपूर पर पड़ा था. दरअसल उस टाइम अनिल कपूर की ‘लम्हें’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अजय देवगन ने ‘आप की अदालत’ में एक किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि जब ‘फूल और कांटे’ का प्रीमियर था तो अनिल कपूर ने उन्हें फिल्म को रिलीज उस टाइम रिलीज ना करने के लिए कहा था. हालांकि अनिल कपूर ने उस दौरान ये तर्क दिया था कि कास्ट और क्रू नया है तो मेकर्स इसे रिलीज करके जोखिम ना उठाएं.
अनिल कपूर की फिल्म पर पड़ा था असर
वहीं जब ‘फूल और कांटे’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसका असर उल्टा ही देखने को मिला. रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं अनिल कपूर की ‘लम्हें’ सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ. इस फिल्म में श्रीदेवी भी अनिल कपूर के साथ नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म को श्रीदेवी और अनिल कपूर का स्टारडम भी नहीं बचा सका था. हालांकि बाद में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज घोषित किया गया. इस फिल्म के गाने ऑडियंस को काफी पसंद आए थे.