Sunny Deol की Gadar 2 को लेकर सूरत में उठाया गया बड़ा कदम, फिल्म की हो रही भारी डिमांड

Sunny Deol Gadar 2

Sunny Deol Gadar 2

विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इन तीन दिनों में फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही कुल 132 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी से लेकर एक्शन तक सभी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसी बीच सूरत में भी फिल्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है, जो हैरान करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरत के आईनॉक्स राज इंपीरियल में रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच फिल्म के 13 शो दिखाए जा रहे हैं।

इससे पहले साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर-एक प्रेम कथा’ (Gadar-Ek Prem Katha) ने भी बॉक्स ऑफिस पर अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाए थे। हालांकि, उस समय फिल्म को रिलीज से पहले ‘गटर’ बताया गया था, लेकिन फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया था और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cv4781qIA8m/?utm_source=ig_web_copy_link

Gadar 2 के लिए सूरत में बढ़ाए गएं शोज

ऐसे में अब सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर इस फिल्म को पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ कर नए रिकॉर्ड बनाने में समय लगा, जो लगाता है जल्द पूरा भी हो जाएगा, क्योंकि ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो सूरत में भारी डिमांड के चलते कई सिनेमाघरों ने आधी रात के बाद और सुबह में फिल्म के शो चलाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

https://youtu.be/vhwr4vc_GY0

मूवी शो बढ़ाने का ट्रेंड मुंबई से सूरत पहुंचा

बता दें कि इससे पहले मुंबई में भी कई फिल्मों के लिए शो की भारी मांग के चलते कुछ मूवी शोज को अरेंज किया गया था। इन फिल्मों में सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी, दृश्यम 2, और ओपेनहाइमर जैसी फिल्में शामिल है। हालांकि, मुंबई में ऐसा होना आम बात है, लेकिन ‘गदर 2’ जैसी फिल्म ने इस ट्रेंड को एक छोटे शहर सूरत में भी शुरू करा दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ